एमपी में SDM की गुंडागर्दी! गार्ड का फेंका मोबाइल, बोले- मैं तेरा बाप हूं
Sandeep Kumar | Feb 06, 2025, 12:20 IST
Morena SDM
मुरैना में एक होटल के गार्ड और सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। गार्ड ने एसडीएम पर धक्का मारने और गालियां देने का आरोप लगाया है। एडीएम ने इसे मामूली घटना करार दिया है और एसडीएम का बचाव किया है।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें सबलगढ़ एसडीएम अरविंद माहौर होटल के एक गार्ड को धक्का मारते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद, एसडीएम गार्ड का मोबाइल पैर से फेंकते हैं। यह घटना होटल की पार्किंग को लेकर हुई बताई जा रही है। गार्ड ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर एसडीएम पर कई आरोप लगाए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 9 डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर फील्ड से दूर, अब केवल फाइल बढ़ाएंगे
ये खबर भी पढ़िए...MP ऑनलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इन जिलों में होगी पोस्टिंग
यह वीडियो 1 फरवरी का है, जब एसडीएम अरविंद माहौर मुरैना स्थित होटल में एक मीटिंग के लिए आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मुरैना के एडीएम सीबी प्रसाद ने बयान दिया कि यह कोई बड़ी घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हल्की सी बहस थी और गार्ड का मोबाइल उसके हाथ से गिरा था। एडीएम ने यह भी कहा कि एसडीएम ने मोबाइल नहीं फेंका होगा और इसे मामूली घटना करार दिया।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में हीरो मोटोकॉर्प के नकली बिल से डीलर द्वारा ग्राहकों से अनूठी ठगी, शुरू हुई जांच
किसान नेता और अन्य लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं, जबकि एडीएम ने इसे हल्की बहस तक सीमित माना। गार्ड का कहना था कि उसे एसडीएम की तरफ से अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा। वहीं, एसडीएम के पक्ष में एडीएम का कहना है कि यह एक मामूली घटना थी और इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
इंदौर में वकील ने SDM की कागज पर फर्जी कोर्ट बनाकर नोटशीट चला दी
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 9 डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर फील्ड से दूर, अब केवल फाइल बढ़ाएंगे
सिक्योरिटी गार्ड का आरोप
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर स्थित एक होटल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि एसडीएम अरविंद माहौर अपनी गाड़ी खुद चलाकर होटल आए थे। जब उन्होंने गाड़ी पार्किंग में ठीक से नहीं खड़ी की, तो गार्ड ने उनसे कहा कि वह गाड़ी पार्किंग लॉट में खड़ी करें। गार्ड के अनुसार, इसी बात पर एसडीएम गुस्से में आ गए और उन्होंने गार्ड को धक्का मार दिया। इसके बाद उनका मोबाइल गिर गया और एसडीएम ने उसे पैरों से दूर फेंक दिया। गार्ड ने यह भी दावा किया कि एसडीएम ने उसे गालियां दी और कहा, "मैं एसडीएम हूं और तेरा बाप हूं।
मुरैना एडीएम का बयान
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में हीरो मोटोकॉर्प के नकली बिल से डीलर द्वारा ग्राहकों से अनूठी ठगी, शुरू हुई जांच
किसी ने घटना को क्यों नहीं गंभीर माना?
इंदौर में वकील ने SDM की कागज पर फर्जी कोर्ट बनाकर नोटशीट चला दी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA