अवैध रिश्तों का खौफनाक अंजाम: युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

Sandeep Kumar | Apr 19, 2025, 19:44 IST
Share
mp-agar-malwa-crime
mp-agar-malwa-crime

आगर-मालवा में एक युवक का अवैध संबंध के आरोप में तलवार से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। हमलावरों में से एक ने तलवार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक युवक का अवैध संबंध के चलते चार भाइयों और दो अन्य व्यक्तियों ने एक साथ तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। यह घटना बड़ौद थाना क्षेत्र के ग्राम नाना देहरिया में हुई। घायल युवक को गंभीर हालत में सुसनेर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया।

युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर सौंधिया (35) सोलर प्लांट पर मजदूरी करने जा रहा था, तभी आरोपी उसे घेर कर हमला कर देते हैं। पहले कहासुनी होती है, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लेती है। हमलावरों में से एक ने तलवार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई।

ये खबर भी पढ़िए... निकाह में धोखा : तय हुआ था बेटी से, घूंघट उठते ही सामने आई 45 साल की विधवा सास

ये खबर भी पढ़िए... अरिजीत शो में बवाल, वेंडर ने काम करने से किया मना, आयोजकों ने खाने तक के रुपए नहीं दिए

आरोपियों के नाम का खुलासा

पुलिस ने हमलावरों के नामों का खुलासा किया है। आरोपी लालसिंह, कालू सिंह, कृपाल सिंह, दरबार सिंह और दो अन्य लोग हैं, जो सभी पिपलिया नानकार निवासी हैं। मामले की जांच सुसनेर पुलिस ने शुरू की और थाना बड़ौद को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। अब तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में खुशियों का इंडेक्स: आनंद विभाग तैयार कर रहा है नया कार्यक्रम

अवैध संबंध से जुड़ा मामला : पुलिस

आगर मालवा के सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने कहा है कि यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले भी इस तरह का विवाद हुआ था। पुलिस बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए... 40 साल पुरानी दोस्ती की मिसाल, एक मंडप में युनूस का निकाह, सौरभ ने लिए फेरे

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • अवैध संबंध
  • आगर मालवा
  • प्राइवेट पार्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच