31 मार्च के बाद MP के 60% बड़े निजी अस्पतालों में नहीं चलेगा आयुष्मान कार्ड

Amresh Kushwaha | Mar 10, 2026, 09:28 IST
Share
mp ayushman card update nabh mandatory private hospitals impact
mp ayushman card update nabh mandatory private hospitals impact

मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों में 31 मार्च के बाद आयुष्मान योजना के तहत इलाज मिलना मुश्किल हो सकता है। NABH प्रमाणीकरण की अनिवार्यता के कारण लगभग 60% निजी अस्पताल इस योजना से बाहर हो सकते हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मध्यम और गरीब परिवारों के लिए एक चिंता वाली खबर सामने आई है। दरअसल, 31 मार्च के बाद से प्रदेश के चार बड़े शहरों में आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाना मुश्किल हो सकता है। ये शहर हैं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर। सरकार के एक नए आदेश ने निजी अस्पतालों और मरीजों में हलचल मचा दी है।


एनएबीएच (NABH) की शर्त ने बिगाड़ा समीकरण

राज्य सरकार ने आयुष्मान योजना (Ayushman Scheme) को लेकर एक स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 31 मार्च के बाद इन चार बड़े शहरों में केवल वही निजी अस्पताल इस योजना का हिस्सा रहेंगे, जिनके पास एनएबीएच सर्टिफिकेट (National Accreditation Board for Hospitals) का फाइनल लेवल सर्टिफिकेट होगा।

सरकार का तर्क है कि इससे इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही, फर्जी बिलिंग जैसी शिकायतों पर लगाम लगेगी। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि इन शहरों के 480 अस्पतालों में से करीब 295 अस्पताल इस मानक को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इससे वे इस योजना से बाहर हो जाएंगे।

मेडिकल हब में बढ़ेगा मरीजों का बोझ

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर को प्रदेश का मेडिकल हब माना जाता है। छोटे जिलों और ग्रामीण इलाकों के गंभीर मरीज बेहतर इलाज के लिए इन्हीं शहरों की ओर रुख करते हैं।

यदि 60 प्रतिशत अस्पताल इस योजना से बाहर होते हैं, तो बचे हुए बड़े कॉरपोरेट अस्पतालों पर मरीजों का दबाव अचानक बढ़ जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे न केवल वेटिंग लिस्ट लंबी होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति (Emergency) में मरीजों को बेड मिलना भी दूभर हो जाएगा।

छोटे अस्पतालों की चिंता

मध्य प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन और आईएमए (Indian Medical Association) इस फैसले के कड़े विरोध में हैं। उनका कहना है कि एनएबीएच का प्रमाण पत्र लेना एक स्वैच्छिक प्रक्रिया है। इसे अनिवार्य (Mandatory) करना नियमों के खिलाफ है।

छोटे अस्पतालों का तर्क है कि इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे पर करोड़ों रुपए खर्च करने होंगे। यह हर किसी के बस की बात नहीं है। उनका सवाल यह भी है कि जब देश के अन्य किसी राज्य में ऐसी शर्त नहीं है, तो केवल मध्य प्रदेश के इन चार शहरों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है?

मरीजों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। छोटे नर्सिंग होम और क्लीनिक योजना से बाहर होने के कारण मरीजों को मजबूरन बड़े कॉरपोरेट अस्पतालों में जाना होगा।

आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद, सीमित अस्पतालों के कारण इलाज महंगा और पहुंच से दूर हो सकता है। सरकार का कहना है कि यह कदम कोरोना काल के दौरान मिली फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद उठाया गया है, लेकिन इसके व्यावहारिक पक्ष ने जनता की चिंता बढ़ा दी है।

इलाज की गुणवत्ता बढ़ाना मकसद

मध्य प्रदेश आयुष्मान भारत के सीईओ डॉ. योगेश भरसट का कहना है कि हम अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए नियमों को सख्ती से लागू कर रहे हैं। हालांकि, हम वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इस मामले की समीक्षा करेंगे, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इसका फायदा मिल सके।

ये खबर भी पढ़िए...

आयुष्मान भारत योजना: अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज

सदन में स्वास्थ्य ढांचे की पोल खुली : एंबुलेंस बिना ड्राइवर, आयुष्मान में गड़बड़ी के आरोप

MP News. आयुष्मान का जादुई खेल: सुबह रिपोर्ट में अनफिट, शाम को सरकारी कृपा से फिट

आयुष्मान चैटबॉट बना गेमचेंजर, अब तक 5 लाख लोग जुड़े, इतनों ने किया अपना वॉलेट बैलेंस चेक

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • आयुष्मान कार्ड
  • आयुष्मान योजना
  • आयुष्मान भारत
  • राज्य सरकार
  • निजी अस्पताल
  • एनएबीएच सर्टिफिकेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा