तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, इन प्रसिद्ध धामों का होंगे दर्शन

Reena Sharma Vijayvargiya | May 20, 2025, 11:32 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्य प्रदेश के तीथ यात्रियों के लिए 7 जून और 5 जुलाई को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा 'देवभूमि बद्री केदार कार्तिक स्वामी' और 'दक्षिण दर्शन' नामक दो भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन होगा।

MP News : मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए एक जरूरू और स्वागतयोग्य खबर आई है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आगामी दिनों में दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थीम आधारित सर्किट पर चलाई जाएंगी, जिनमें यात्रियों को आरामदायक यात्रा के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

खबर यह भी : दमोह में तीर्थ यात्रियों से भरी बुलेरो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल, मडियादो-जटाशंकर मार्ग पर हुआ हादसा

दो प्रमुख भारत गौरव ट्रेनें: तीर्थ यात्रा के लिए विशेष योजना

पहली ट्रेन:

"देवभूमि बद्री केदार कार्तिक स्वामी" नामक यह ट्रेन 7 जून को नागपुर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का मार्ग नागपुर, इटारसी, भोपाल (भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन), बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से होकर गुजरेगा। यात्रियों को इन स्टेशनों से ट्रेन पकडऩे की सुविधा होगी। यह यात्रा कुल 8 रात और 9 दिनों की होगी, जिसमें केदारनाथ, कार्तिक स्वामी और बद्रीनाथ के पवित्र धामों के दर्शन कराए जाएंगे।

खबर यह भी : तीर्थ यात्रियों को सौगात, सिंधु दर्शन करने के लिए 25 हजार देगी सरकार!

यात्रा का खर्च

  • एसी कम्फर्ट श्रेणी के लिए 49,990 प्रति व्यक्ति
  • एसी 2 डीलक्स श्रेणी के लिए 59,990 प्रति व्यक्ति
  • एसी 1 सुपीरियर श्रेणी के लिए 69,990 प्रति व्यक्ति
(इस पैकेज में कंफर्म हेलीकॉप्टर टिकट, भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन में यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन शामिल है।)

खबर यह भी : नेपाल भूस्खलन में फंसे मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित

दूसरी ट्रेन:

"दक्षिण दर्शन" यात्रा के लिए 5 जुलाई को इंदौर से यह ट्रेन रवाना होगी। इसका मार्ग इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर से होकर गुजरेगा। यह यात्रा 9 रात और 10 दिनों की होगी। यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

खबर यह भी : Kumbh special Train: कुंभ तीर्थ यात्रियों के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन

यात्रा का खर्च

  • स्लीपर इकॉनॉमी श्रेणी के लिए 18,000 प्रति व्यक्ति
  • एसी 3 स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए 29,500 प्रति व्यक्ति
  • एसी 2 कम्फर्ट श्रेणी के लिए 38,500 प्रति व्यक्ति

भारत गौरव ट्रेनें : एक नई पहल थीम आधारित पर्यटन के लिए

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजा भट्टाचार्य के अनुसार, भारत गौरव ट्रेनें भारत में थीम आधारित सर्किट के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई हैं। ये ट्रेनों की यात्रा न केवल आरामदायक होती है, बल्कि यात्रियों को ऑनबोर्ड सुविधाओं, टूर गाइड, भोजन, यात्रा बीमा और होटलों में ठहरने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

भट्टाचार्य ने बताया कि घोषणा के बाद से ही दोनों ट्रेनों के लिए 70त्न से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं, जो इस सेवा की लोकप्रियता को दर्शाता है।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन | मध्य प्रदेश पर्यटन निगम

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय रेलवे
  • आईआरसीटीसी
  • खानपान
  • भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
  • मध्य प्रदेश पर्यटन निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा