भोपाल डैम में लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश मिली, सुसाइड मैसेज भेजा था

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp-bhopal-software-engineer-body-found-kerava-dam-suicide-message
mp-bhopal-software-engineer-body-found-kerava-dam-suicide-message

भोपाल के केरवा डैम में ग्वालियर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्ष तिवारी का शव मिला है। उन्होंने भाई को खुदकुशी का मैसेज और पासवर्ड भी भेजे थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है।

भोपाल में केरवा डैम से शनिवार, 25 अक्टूबर को सॉफ्टवेयर इंजीनियर हर्ष तिवारी का शव मिला है। हर्ष एक दिन पहले कोलार के होटल प्राइड से लापता हो गए थे। वे बेंगलुरु में रहकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करते थे। 21 अक्टूबर को वे बेंगलुरु से ग्वालियर जाने की बात कहकर ट्रेन में बैठे, लेकिन भोपाल पहुंच गए। दो दिन शहर में रहने के बाद उन्होंने होटल से भाई को मैसेज भेजा, सुसाइड कर रहा हूं।

परिवार को किए चौंकाने वाले मैसेज

हर्ष ने अपने भाई को लोकेशन, मोबाइल व बैंकिंग ऐप के पासवर्ड और एटीएम डिटेल्स मैसेज की थीं। इस मैसेज के बाद उनका भाई तुरंत भोपाल पहुंचा और कोलार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल और दिल्ली में ISIS आतंकी गिरफ्तार, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट की बड़ी साजिश नाकाम

शुरुआती जांच में सुसाइड, हर एंगल पर नजर

कोलार पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और सभी थानों को सूचना दी। शनिवार को केरवा डैम में बॉडी मिली, पुलिस ने पहचान भाई से करवाई। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने मामला सुसाइड मानते हुए जांच शुरू की है। केस में हर पहलू देखा जा रहा है ताकि कोई कड़ी छूट न जाए।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: आंखों के लिए काल बनी कार्बाइड गन पर प्रशासन सख्त, भोपाल समेत 3 जिलों में बैन

5 पॉइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  1. ग्वालियर के इंजीनियर हर्ष तिवारी बेंगलुरु में जॉब करते थे, 21 अक्टूबर को ग्वालियर के लिए निकले।
  2. दो दिन बाद वे भोपाल पहुंचे और कोलार के होटल प्राइड में ठहरे।
  3. उन्होंने अपने भाई को सुसाइड कर रहा हूं लिखकर मैसेज भेजा और जरूरी पासवर्ड भी दिए।
  4. भाई के रिपोर्ट कराने के बाद शनिवार को केरवा डैम में हर्ष का शव मिला।
  5. पुलिस अभी सुसाइड ही मान रही है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: अब सिर्फ 2 रुपए में मिलेगा भोपाल स्टेशन पर VIP ट्रीटमेंट: SBI क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

रातीबड़ थाना पुलिस ने बॉडी मिलने के बाद डायरी कोलार पुलिस को सौंप दी है। आगे की जांच कोलार पुलिस करेगी। परिवार और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | भोपाल में बनेगा बी-न्यू मार्केट, 1400 दुकानों के प्रोजेक्ट को मेडिसिन हब बनाने की तैयारी

क्या कहती है पुलिस?

पुलिस अधिकारियों ने बताया, शुरुआती जांच में सुसाइड ही लग रहा है, लेकिन अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। केस की जांच जारी है। जवाब मिलने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल न्यूज
  • केरवा डैम
  • होटल प्राइड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर