MP BJP में सूची से पहले सियासी खींचतान तेज: तय नाम कटे, नए चेहरे जुड़े, ‘सरप्राइज’ की तैयारी

Ramanand Tiwari | Mar 22, 2026, 22:46 IST
Share
mp bjp (2)
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. मध्यप्रदेश बीजेपी में निगम-मंडल की नियुक्तियों पर खींचतान तेज हो गई है। कुछ नाम कटे, नए चेहरे जोड़े गए। पवैया की नियुक्ति को भी 'सरप्राइज' माना जा रहा है।

News In Short

  • BJP में निगम-मंडल नियुक्ति पर खींचतान बढ़ी।
  • कुछ तय नामों में फेरबदल, असमंजस की स्थिति।
  • कांग्रेस से आए नेताओं को एडजस्ट करना मुश्किल।
  • जयवान सिंह पवैया की नियुक्ति 'सरप्राइज' रही।
  • सीटें सीमित, दावेदार ज्यादा—घमासान तय।

News In Detail

मध्यप्रदेश में निगम-मंडल और आयोगों की नियुक्तियों को लेकर तस्वीर लगभग तैयार मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 1–2 दिन में सूची जारी हो सकती है, लेकिन ऐन मौके पर नामों में फेरबदल और खींचतान ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। पार्टी पुराने और नए दावेदारों के बीच संतुलन बैठाने में जुटी है, जिससे कई ‘तय’ चेहरे अब अनिश्चित हो गए हैं।

कोर ग्रुप मीटिंग के बाद भी नहीं बना पूरा फॉर्मूला

शनिवार को बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक में नियुक्तियों पर लंबी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता इसमें जुड़े, कुछ वर्चुअल भी रहे। बैठक के बावजूद कई नामों पर सहमति नहीं बन सकी। कुछ नाम काटे गए, तो कुछ नए नाम जोड़े गए। इससे लिस्ट फाइनल होने के बावजूद घोषणा टलती रही।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी कांग्रेस में राज्यसभा सीट पर घमासान: एक सीट, कई दावेदार, क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ा

सबसे बड़ा झटका: ‘फाइनल’ माने जा रहे नाम भी कटे

पहले जिन नामों को लगभग तय माना जा रहा था, अब वही सबसे ज्यादा खतरे में हैं। ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, बुंदेलखंड समेत कई क्षेत्रों की पुरानी लिस्ट बदल दी गई है। जो दावेदार खुद को पक्का मान बैठे थे, अब वही असमंजस में हैं कि उनका नाम रहेगा या नहीं।

कांग्रेस से आए नेताओं का फैक्टर बना अड़चन

सूची अटकने की बड़ी वजह कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को एडजस्ट करना भी है। पार्टी ने पहले उन्हें जो संकेत दिए थे, अब उन्हें पूरा करना आसान नहीं हो रहा। दिलचस्प यह है कि जिन नेताओं ने उन्हें पार्टी में लाया था, वही अब संगठन में उतने प्रभावी नहीं हैं। इससे पैरवी कमजोर पड़ रही है और खींचतान बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन के लाल की कनाडा में हत्या: मध्य प्रदेश सरकार ने कनाडा के काउंसलेट से मांगी मदद

पवैया का नाम बना ‘सरप्राइज एंट्री’ का संकेत

सूत्रों के मुताबिक जयभान सिंह पवैया का नाम पहले किसी भी सूची में नहीं था, लेकिन अचानक उन्हें छठवें वित्त आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। इसे पार्टी के ‘सरप्राइज एलिमेंट’ के तौर पर देखा जा रहा है। संकेत साफ है कि आने वाली सूची में भी चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

पुराने बनाम नए: किसे मिलेगा मौका?

भाजपा अब उन नेताओं को भी एडजस्ट करने की तैयारी में है, जिन्हें अगले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो नए और युवा दावेदारों की उम्मीदों को झटका लग सकता है। इससे संगठन के भीतर असंतोष बढ़ने की आशंका भी है।

ये खबर भी पढ़ें...

कांग्रेस के अरुण यादव का भी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी से इंकार, बीजेपी का तंज, कांग्रेस में नेतृत्व की कमी

सीटें कम, दावेदार ज्यादा: बढ़ सकता है घमासान

निगम-मंडल और आयोगों की सीटें सीमित हैं, जबकि दावेदारों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में हर नाम पर संघर्ष स्वाभाविक है। लिस्ट जारी होते ही असंतोष या नाराजगी सामने आ सकती है।

संगठन बदलाव का असर: पुरानी लिस्ट हुई बेअसर

हाल ही में संगठन में हुए बदलाव के बाद पहले तैयार की गई लिस्ट लगभग अप्रासंगिक हो गई है। नए पदाधिकारियों के आने के बाद पूरी प्रक्रिया फिर से शुरू करनी पड़ी, जिससे देरी और असमंजस दोनों बढ़े।

ये खबर भी पढ़ें...

पूर्व सांसद नकुलनाथ इंदौर आए, रसोई गैस, मेट्रो पर बीजेपी को घेरा; वर्मा, बाकलीवाल के घर गए

मुख्य तथ्य...

  • 1–2 दिन में निगम-मंडल/आयोग की सूची जारी होने की संभावना
  • कोर ग्रुप बैठक के बाद भी कई नामों पर सहमति नहीं
  • पहले ‘फाइनल’ माने जा रहे नाम अब कटने की कगार पर
  • कांग्रेस से आए नेताओं को एडजस्ट करना बड़ी चुनौती
  • जयवान सिंह पवैया की नियुक्ति ने ‘सरप्राइज फैक्टर’ बढ़ाया
  • पुराने बनाम नए दावेदारों के बीच टकराव की स्थिति
  • सीटें सीमित, दावेदार ज्यादा—घमासान तय
  • संगठन में बदलाव के बाद पूरी लिस्ट फिर से बनी

अब आगे?

पार्टी की कोशिश है कि सूची जारी होने से पहले सभी स्तर पर संतुलन बना लिया जाए, ताकि खुला असंतोष न दिखे, लेकिन जिस तरह से आखिरी समय में नाम बदल रहे हैं, उससे साफ है कि यह सिर्फ नियुक्तियों की सूची नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर शक्ति संतुलन की परीक्षा भी बन गई है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जयभान सिंह पवैया
  • वित्त आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच