MP में मंत्री-विधायकों को मिलेगा बोलने का प्रशिक्षण, विवादित बयानों के बाद बीजेपी का बड़ा फैसला
Manish Kumar | Published:
AI Generated Image Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में मंत्री-विधायकों के विवादित बयानों के बाद बीजेपी ने जून से बोलने का प्रशिक्षण शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के 164 विधायकों को नर्मदा किनारे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इस समय अपने ही मंत्रियों के विवादित बयानों के कारण घिर गई है। खासकर मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए अभद्र टिप्पणी ने पार्टी को राजनीतिक संकट में डाल दिया है। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी सेना को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे सियासी पारा चढ़ गया है। इन घटनाओं ने बीजेपी के सामने एक चुनौती पेश की है। ऐसे में पार्टी ने जून महीने में अपने सभी मंत्री और विधायकों को सार्वजनिक मंचों पर बोलने का प्रशिक्षण देने का बड़ा फैसला किया है।
बीजेपी के सूत्रों के अनुसार जून माह में प्रदेश के सभी 164 विधायकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग भोपाल से बाहर नर्मदा किनारे आयोजित की जा सकती है। यहां नेताओं को सिखाया जाएगा कि किन विषयों पर कैसे बात करें और किन विषयों से बचना चाहिए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी की सार्वजनिक छवि को सुधारना और भविष्य में विवादों से बचना है।
ये भी पढ़ें...
भाजपा विधायक शाक्य बोले- मेरी हालत ठीक वैसी जैसे 'गरीब की लुगाई, सब गांव की भौजाई'
बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा- भाजपाई-कांग्रेसी मेरे खिलाफ करते हैं जादू-टोना
बीजेपी का संदेश: '
बीजेपी हाईकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों पर विशेष सतर्कता से बोलना होगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भी मंत्रियों को संभलकर बोलने का सख्त संदेश दिया गया है ताकि किसी भी तरह का विवाद पैदा न हो।
विवादित बयान:
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान
मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को बताया था आतंकियों की बहन
ये भी पढ़ें...
मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सोमवार तक टली सुनवाई
पीएम मोदी के चरणों में सेना नतमस्तक, विजय शाह के बाद अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान से बवाल
भाजपा के लिए यह स्पष्ट है कि भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए नेताओं की संवाद शैली को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक है। इसलिए बोलने का प्रशिक्षण पार्टी की राजनीतिक छवि सुधारने और नेताओं को बेहतर सार्वजनिक वक्ता बनाने के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है।
जून में होगी मंत्री-विधायकों की ट्रेनिंग
ये भी पढ़ें...
भाजपा विधायक शाक्य बोले- मेरी हालत ठीक वैसी जैसे 'गरीब की लुगाई, सब गांव की भौजाई'
बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा- भाजपाई-कांग्रेसी मेरे खिलाफ करते हैं जादू-टोना
बीजेपी का संदेश: 'ऑपरेशन सिंदूर ' जैसे विषयों पर संभलकर बोलें
विवादित बयान: जगदीश देवड़ा और विजय शाह की आलोचना
जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पाकिस्तान में आतंकियों को खत्म करने के लिए पूरे देश और सेना का प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक होने का बयान दिया। हालांकि उनका यह बयान सेना के प्रति सम्मान की बजाय अपमानजनक माना गया। सोशल मीडिया तथा राजनीतिक मंचों पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने इंदौर के मानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था। लेकिन, शाह के इस बयान ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल मचा दी। उनकी इस टिप्पणी को सेना और जनता के अपमान के रूप में लिया गया।
मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सोमवार तक टली सुनवाई
पीएम मोदी के चरणों में सेना नतमस्तक, विजय शाह के बाद अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान से बवाल
बीजेपी की रणनीति: विवादों से बचने के लिए प्रशिक्षण जरूरी
प्रशिक्षण में क्या होगा
- सार्वजनिक मंच पर संभलकर बोलना
- संवेदनशील विषयों पर उचित भाषा का चयन
- विवादित और असंवेदनशील टिप्पणियों से बचना
- मीडिया के सामने प्रभावी संवाद कला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari