MP Board Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
Sandeep Kumar | May 05, 2025, 19:36 IST
result 10 th 12th
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 के परिणाम सीएम मोहन यादव घोषित करेंगे।
Mp board result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 6 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 के परिणाम सीएम मोहन यादव घोषित करेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड आज यानी 6 मई को सुबह 10 बजे 10वीं-12वीं के नतीजों की घोषणा करेगा।
रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ, छात्रों को पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और डिस्ट्रिक्ट वाइज पास स्टूडेंट्स की लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष के रिजल्ट में खास बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... पीएम आवास योजना: आपके साथ भी हो रही है धोखाधड़ी? जानें कैसे करें शिकायत
बीते वर्ष (2024) में कक्षा 10वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 58.10 फीसदी था, जबकि कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 64.48 फीसदी रहा था। इस बार भी बोर्ड ने कड़ी मेहनत की है और रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है।
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश को मिला माइनिंग जैकपॉट, पनिहार की पहाड़ियों में लोहा ही लोहा
2025 में एमपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 16 लाख 60 हजार 252 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें कक्षा 10वीं के 9 लाख 53 हजार 777 छात्र और कक्षा 12वीं के 7 लाख 06 हजार 475 छात्र शामिल थे। छात्रों के लिए यह ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33 से कम अंक आते हैं तो उसे कंपार्टमेंट मिलेगा। वहीं, अगर किसी छात्र के दो या ज्यादा विषयों में अंक 33 से कम आएंगे तो उसे फेल माना जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... MBA और EMBA में क्या है अंतर ? क्यों EMBA की तरफ बढ़ रहे हैं ज्यादा छात्र
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट को ऑफिशियल वेबसाइट या एसएमएस के जरिए चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, डिजिलॉकर के माध्यम से भी छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... तेज रफ्तार बाइक ने MLA की बेटी को मारी टक्कर, हालत गंभीर
10वीं-12वीं एमपी बोर्ड
रिजल्ट के साथ महत्वपूर्ण जानकारी
ये खबर भी पढ़िए... पीएम आवास योजना: आपके साथ भी हो रही है धोखाधड़ी? जानें कैसे करें शिकायत
पिछले वर्ष के रिजल्ट की तुलना
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश को मिला माइनिंग जैकपॉट, पनिहार की पहाड़ियों में लोहा ही लोहा
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
ये खबर भी पढ़िए... MBA और EMBA में क्या है अंतर ? क्यों EMBA की तरफ बढ़ रहे हैं ज्यादा छात्र
रिजल्ट चेक करने के तरीके
ये खबर भी पढ़िए... तेज रफ्तार बाइक ने MLA की बेटी को मारी टक्कर, हालत गंभीर
छात्र कैसे चेक करें रिजल्ट
- पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- अब लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या भरें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अपना स्कोर चेक करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंट लें।
SMS के जरिए एमपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिए: टाइप करें, MPBSE10 और स्पेस देकर अपना Roll Number लिखें।
- एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिए: टाइप करें, MPBSE12 और स्पेस देकर अपना Roll Number लिखें।
- इसके बाद लिखे हुए मैसेज को 56263 पर भेज दें। थोड़ी देर बाद एक SMS प्राप्त होगा जिसमें आपका स्कोरकार्ड होगा।
MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप से चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले छात्र Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद अपने स्मार्टफोन पर ऐप को ओपन करें
- अब 'Know your Result' पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और डिटेल दर्ज करें।
- इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
10वीं-12वीं एमपी बोर्ड
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava