MP Budget 2025: पन्ना में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल, सागर, छतरपुर और दमोह में सड़कों को स्वीकृति

Vikram Jain | Mar 14, 2025, 17:30 IST
Share
mp budget 2025 sagar chhatarpur development plans
mp budget 2025 sagar chhatarpur development plans

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना जिलों के लिए कई विकास कार्यों के लिए फंड आवंटित किए गए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेजों की सीटें बढ़ाने की घोषणाएं की गई हैं। यह बजट इन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट राज्य के विकास के लिए कई अहम घोषणाओं के साथ आया है। बजट में सागर जिले और संभाग के छतरपुर, दमोह, पन्ना जैसे जिलों को इसमें कई सौगातें मिली हैं, जिनमें सड़कों का निर्माण, आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना और मेडिकल कॉलेजों की सीटों का विस्तार शामिल है। राज्य सरकार का यह बजट ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

सागर जिले के लिए बड़ी घोषणाएं

मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए हुए कई घोषणाएं की हैं। सरकार ने सागर संभाग के सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों को विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। बजट में सागर में रानी अवंती बाई लोधी स्टेट यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण का प्रावधान किया गया है, साथ ही आयुष महाविद्यालय के लिए भी बजट निर्धारित किया गया है। सागर जिले में सात सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ग्राम मैनवाराकलां से सीटोर, लखनपुर होते हुए टीलाबुजुर्ग तक सड़क निर्माण के लिए 552 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Budget 2025: बजट में जबलपुर के लिए बड़ी घोषणाएं, जानें संभाग के किस जिले को क्या मिला

मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने की घोषणा

मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही 50 जनजातीय छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने की योजना है। मेडिकल कॉलेज में पीजी की 255 सीटें और एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। अब मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ने से सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को फायदा मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

शिवराज सिंह बोले- यह विकसित MP के निर्माण का बजट, सीएम और वित्त मंत्री की जमकर तारीफ

छतरपुर में होगा सड़कों का निर्माण, बजट में लाखों स्वीकृत

बजट में छतरपुर में सड़कों के निर्माण के लिए लाखों रुपए स्वीकृत किए है। छतरपुर जिले में ग्राम पंचायत बछौन चंदला मैन रोड से लेकर महारजन पुरवा तक 3 किमी की सड़क के लिए 300 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा, 1.50 किमी की सड़क के लिए 160 लाख और नैगुआ पुखरी से बरूआ, नाहरपुर की सड़क निर्माण के लिए 300 लाख रुपए स्वीकृत हुए।

दमोह जिले को बजट में क्या मिला

दमोह जिले में कई प्रमुख सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है, जिनमें सागौनी टिकरिया मार्ग और बरोदा भरोटा तालगांव मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों के लिए 5 करोड़ से लेकर 8 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। सागौनी टिकरिया मार्ग के लिए 5 करोड़ 22 लाख रुपए दिए गए है। बरोदा भरोटा तालगांव मार्ग से बडागांव मार्ग के लिए 5 करोड़ 97 लाख का बजट हुआ है। दमोह- कटनी मुख्य मार्ग से भदौली के लिए एक करोड़ 33 लाख और छापरी से आमखेडा मार्ग एक करोड़ 63 लाख स्वीकृत हुए है। साथ ही जिले में अन्य प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए बजट पास हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, जानें बढ़ेंगे कौन से भत्ते

पन्ना में बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल

मध्य प्रदेश सरकार ने पन्ना जिले में 50 बिस्तर का आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने की घोषणा की है। यह अस्पताल यहां के लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों जाने से राहत देगा, और आयुर्वेदिक कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल लर्निंग सेंटर के रूप में कार्य करेगा। घने जंगल वाले पन्ना जिले में स्टूडेंट्स जड़ी-बूटियों के उपयोग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सीख सकेंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट की घोषणा की है। साथ ही कई प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिली है।

टीकमगढ़ और निवाड़ी में सड़क निर्माण को स्वीकृति

बजट में टीकमगढ़ में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। टीकमगढ़ में ग्राम पंचायत नयाखेरा से जिला मुख्यालय तक बायपास रोड को मंजूरी मिली है। यह सड़क साढ़े 4 करोड़ रुपए की लागत बनेगी। साथ ही कडराई गांव मुख्य मार्ग से सोन तला मोहल्ला तक 2 करोड़ से लागत से पुलिया और रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सिंचाई के लिए स्टॉप डेम और वृक्षारोपण के लिए जगह स्वीकृत हुई है। इधर, जतारा में पुल निर्माण के लिए 8 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। निवाड़ी जिले में 3 नई सड़कों के निर्माण की घोषणा की गई है, जिनमें ग्राम लड़वारी से दर्रेठा तक सड़क बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Budget 2025: कविता-शायरी के रंग में डूबा बजट, शायराना अंदाज में नजर आए डिप्टी सीएम

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • सागर न्यूज
  • वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
  • mp budget 2025
  • एमपी बजट 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि