एमपी बजट सत्र में तीन मंत्रियों को घेरेगी कांग्रेस, विधायक दल ने दिया स्थगन प्रस्ताव

Amresh Kushwaha | Feb 04, 2026, 17:21 IST
Share
mp budget session 2026
mp budget session 2026

मध्य प्रदेश का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले ही सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। इस बार विधानसभा में शांति की उम्मीद कम और हंगामे के पूरे आसार हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिए हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी को कठघरे में खड़ा करने की पूरी तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस का फोकस बीजेपी के तीन बड़े चेहरों पर रहेगा। इनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मंत्री विजय शाह शामिल हैं। इन तीनों मंत्रियों को लेकर कांग्रेस आक्रामक मूड में है। हर मोर्चे पर सवाल दागने की तैयारी है। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है।

आखिर किन मामलों में कांग्रेस इन मंत्रियों को घेरने वाली है? कौन-से मुद्दे बनेंगे बजट सत्र का सबसे बड़ा सियासी बवंडर? चलिए, विस्तार से आपको बताते हैं…

कर्नल सौफिया कुरैशी मामले में विजय शाह को घेरेगी कांग्रेस

कर्नल सौफिया कुरैशी पर जो विवादित बयान एमपी के मंत्री विजय शाह ने दिया, वो अब कांग्रेस के निशाने पर है। कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। अब बजट सत्र के लिए कांग्रेस का एक्शन प्लान तैयार है।

यह था विजय शाह का सोफिया कुरैशी पर बयान

विवाद की शुरुआत 11 मई को हुई थी। उस दौरान विजय शाह ने इंदौर के महू में आयोजित कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर पर बयान दिया था।

शाह ने कहा था कि उन्होंने (आतंकियों) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा (पहलगाम हमले की बात करते हुए)। मोदी जी ने उनकी बहन को ही उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।

शाह ने आगे कहा था कि अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।

शाह के इस बयान ने पूरे देश में हंगामा मचाया। इसके कारण उनकी कड़ी आलोचना की गई।

मंत्री राजेंद्र शुक्ल को कटघरे में खड़ा करेगी कांग्रेस

शाह के बाद कांग्रेस ने विधानसभा में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को घेरने की तैयारी कर ली है। बता दें कि पिछले साल जहरीली कफ सिरप की वजह से मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी। ये सिलसिला अब भी जारी है। छिंदवाड़ा में इसका असर अधिक देखने को मिला था। हाल ही में एक और बच्चे की मौत ने सबको चौंका दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर मंत्री को कटघरे में खड़ा करने का प्लान बना लिया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी हमलावर होगी कांग्रेस

शुक्ल के बाद अब तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के चर्चित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम आता है। कांग्रेस विधानसभा में अब विजयवर्गीय को लेकर हमलावर होने वाली है।

इसकी वजह इंदौर का भागीरथपुरा कांड है। इंदौर के भागीरथपुरा में खराब पानी पीने से अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर विजयवर्गीय को घेरने का मन बना लिया है।

जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड?

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में एक बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया था। दरअसल, नर्मदा जल की पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज का गंदा पानी मिल गया था।

इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। साथ ही, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी भी नर्मदा पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।

इससे उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं। साथ ही, 3200 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हो गए हैं। ये घटना भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से हुई थी।

अब तक इस संकट की वजह से 30 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक 6 महीने का बच्चा भी इस संकट का शिकार हो गया था।

16 फरवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार 18 फरवरी को अपना तीसरा बजट पेश करने जा रही है। बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा। इस 19 दिन के सत्र में सिर्फ 12 दिन ही विधानसभा की बैठक होगी। पिछले साल तो सिर्फ 9 बैठकों में ही बजट सत्र पूरा हो गया था।

16वीं विधानसभा - बजट सत्र का विवरण

बजट वर्षसत्र की अवधिकुल दिवसबैठकें
2026-2716 फरवरी – 6 मार्च 20261912
2025-2610 – 24 मार्च 20251509
2024-257 – 19 फरवरी 20241309
ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

एमपी में आईपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग पर विवाद, गृह विभाग ने रद्द किया पीएचक्यू का आदेश

द सूत्र सर्वे: मध्यप्रदेश के 83 फीसदी लोगों ने माना कि उनके जिले का कलेक्टर भ्रष्ट है...

मध्यप्रदेश में आधा दर्जन जिलों के बदलेंगे एसपी

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • मंत्री विजय शाह
  • विधानसभा सत्र
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती