सीएम मोहन यादव ने की अपील, अवाडा ग्रुप एमपी में करेगा 50 हजार करोड़ का निवेश

Ravi Singh | Feb 12, 2025, 19:24 IST
Share
MP CM Mohan Yadav
MP CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित एमपी-जीआईएस 2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में निवेशकों से अपील की। ​​अवाडा ग्रुप ने 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में आयोजित एमपी-जीआईएस 2025 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में निवेशकों से मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की। अवाडा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल एमपी में निवेश करने को तैयार हैं। साथ ही राज्य की औद्योगिक नीतियों में किए गए सुधारों और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

50 हजार करोड़ का करेंगे निवेश

अवाडा ग्रुप ने मध्य प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। 2013 में 150 मेगावाट की परियोजना के बाद अवाडा का यह निवेश राज्य के आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में पहली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, 100 करोड़ से सजेगा शहर

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां तेज, 2 लाख पौधे, 5 हजार पेंटिंग्स से हो रही सजावट

निवेश का सही समय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन में सक्रिय भूमिका निभाई है। राघवेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के लिए यह सही समय है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से राज्य की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा।

11 नई पॉलिसी का ऐलान

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक महीने के भीतर 11 नई नीतियों को मंजूरी दी गई है। ये नीतियां राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण हैं, और राज्य सरकार जल्द ही और नीतियां लाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के स्टार्ट-अप्स को नई दिशा देगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम मोहन यादव

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : एंट्री से पहले चेक होंगे पास, पहली बार होगी सेक्टर वाइस समिट

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे। समिट का समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह समिट प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

इससे पहले 5 हजार करोड़ का प्रस्ताव

इससे पहले सितंबर 2024 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट के दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच गहन चर्चा हुई थी। अवाडा ग्रुप की ओर से राज्य में करीब 5 हजार करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा गया था।

Tags:
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • Global Investors Summit
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर