सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से बचा बड़ा हादसा

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
gandhisagar forest retreat CM MOHAN YADAV
gandhisagar forest retreat CM MOHAN YADAV

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट से हॉट एयर बैलून में सवार हुए। इस दौरान अचानक उनके हॉट एयर बैलून में आग लग गई।

कमलेश सारड़ा @ नीमच

शनिवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सुर्खियों में ला दिया। जानकारी के अनुसार, वे मंदसौर के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास स्थित हिंगलाज रिसोर्ट में रात बिताने के बाद हॉट एयर बैलून की सवारी करने पहुंचे थे। हालांकि, हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका। इससे भी बड़ी बात यह थी कि बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिस ट्रॉली में वे सवार थे, उसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने संभाल रखा था। इस वजह से मुख्यमंत्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

d1d9d630-c0d
d1d9d630-c0d


f29f8062-c7b
f29f8062-c7b


दरअसल, डॉ. यादव ने शुक्रवार शाम गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण की शुरुआत की थी। रात में वे हिंगलाज रिसोर्ट में ठहरे थे और क्रूज पर चंबल डैम के बैक वाटर एरिया का दौरा भी किया था। शनिवार सुबह वे रिट्रीट पहुंचे, जहां उन्होंने बोटिंग का आनंद लिया।



अगर हॉट एयर बैलून हवा में होता और उसमें आग लग जाती तो यह एक बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया गया और किसी भी तरह का अनहोनी नहीं हुई।

खबरें ये भी...

केन्या से भारत लाए जाएंगे चीते, कूनो के बाद गांधीसागर का नंबर... गुजरात में भी तैयार हो रहा सेंटर

MP में तीन बड़ी बिल्लियां, अब गांधीसागर में आ रहे हैं चीते, पढ़ें कब भेजेगा अफ्रीका

रोमांचकारी सफर पर निकलने वाले थे सीएम और सांसद

3ce19a50-7b5
3ce19a50-7b5


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मंदसौर से बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के रोमांचकारी सफर पर निकलने वाले थे, लेकिन हवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका। जब बैलून में हवा भरी जा रही थी, तो वह अचानक नीचे झुक गया, जिससे इसके निचले हिस्से में आग लग गई। इस घटनास्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और सांसद गुप्ता दोनों मौजूद थे, और आग का असर सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंच सकता था। लेकिन उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हुई और ट्रॉली को संभालकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित की। वहीं, बैलून के साथ मौजूद विशेषज्ञों और कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।

08279734-717
08279734-717


ये भी पढ़ें..

CM मोहन यादव आज MANIT में तूर्यनाद 25 कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को 3 हजार महीना देंगे सीएम मोहन यादव

हॉट एयर बैलून में उड़ान भरने का सबसे सही समय

जानकारों के अनुसार, सुबह 6 से 7:30 बजे के बीचका समय हॉट एयर बैलून उड़ने के लिए सबसे सही होता है, क्योंकि इस दौरान हवा की रफ्तार बहुत कम रहती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह 6 से 7:30 बजे के बीच हवा बिल्कुल हल्की होती है, जिससे बैलून आसानी से उड़ सकता है। लेकिन जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैलून में सवार हुए, तब हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिस वजह से बैलून उड़ नहीं सका।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पर क्या बोले सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट पर कहा, "यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए ऐसी बहुत सारी सुविधाओं की शुरुआत की गई है...मैं बीती रात से गांधी सागर के इस पर्यटन ग्राम में हूं। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के माध्यम से अद्भूत स्थान विकसित किया गया है... "

कलेक्टर बोलीं- सीएम की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

इस पूरे मामले में मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं हुई है। गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके। इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

896e30cb-cb1
896e30cb-cb1


Tags:
  • मोहन यादव
  • मंदसौर
  • हॉट एयर बैलून
  • बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता
  • गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर