नक्सलवाद के खिलाफ MP में तेज हुआ अभियान, हर महीने CM करेंगे समीक्षा
Sourabh Bhatnagar | Published:
Sourabh - 2024-10-08T083615.058
केंद्र सरकार ने 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में मुख्यमंत्री मोहन यादव हर महीने और पुलिस महानिदेशक हर 15 दिन में नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिले नक्सल प्रभावित हैं। केंद्र सरकार ने 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। इस दिशा में मुख्यमंत्री मोहन यादव हर महीने, और पुलिस महानिदेशक हर 15 दिन में नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बिहार में भी इसी प्रक्रिया को लागू किया जाएगा।
दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वामपंथी उग्रवाद पर राज्यों में चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक में मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य राज्य और केंद्रीय अधिकारी मौजूद थे। शाह ने नक्सलवाद को आदिवासी क्षेत्रों के विकास में बड़ी बाधा और मानवता का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण 8 करोड़ से अधिक लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित रह गए, जो मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है।
ये भी पढ़ें...चंबल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर को हुई उम्रकैद की सजा, मध्य प्रदेश से राजस्थान तक था डकैत का खौफ
शाह ने छत्तीसगढ़ की नक्सल विरोधी कोशिशों की प्रशंसा करते हुए बताया कि 2024 में अब तक 237 नक्सली मारे जा चुके हैं और 723 ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने आदिवासी अंचलों के विकास के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और सरकारी योजनाओं के सौ फीसदी क्रियान्वयन पर जोर दिया। केंद्र सरकार आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, मोबाइल और वित्तीय कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है।
मध्य प्रदेश में पिछले पांच साल में 20 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 3.31 करोड़ रुपये का इनाम था। इसके अलावा 85 लाख के इनामी 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले आठ महीनों में राज्य में तीन नक्सली मुठभेड़ हुईं, जिनमें 4 नक्सली मारे गए और 10 महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें...दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर , आज ही CM गए थे मां दंतेश्वरी के दर्शन करने
मध्य प्रदेश में नक्सलवाद की शुरुआत 1990 में बालाघाट जिले से हुई थी। वर्तमान में बालाघाट के साथ मंडला और डिंडौरी जिले भी नक्सल प्रभावित हैं। 1991 में लांजी क्षेत्र में पुलिस वाहन पर हुए माइंस ब्लास्ट में 9 जवानों की मौत हुई थी, और इसके बाद नारंगी गांव में 16 पुलिसकर्मियों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया था। 1999 में नक्सलियों ने तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे की भी हत्या कर दी की थी।
नक्सलवाद से विकास में बाधा
ये भी पढ़ें...चंबल के कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर को हुई उम्रकैद की सजा, मध्य प्रदेश से राजस्थान तक था डकैत का खौफ
छत्तीसगढ़ के प्रयासों की सराहना
मध्य प्रदेश में मारे गए 20 हार्डकोर नक्सली
ये भी पढ़ें...दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर , आज ही CM गए थे मां दंतेश्वरी के दर्शन करने
नक्सलवाद की शुरुआत और प्रमुख घटनाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari