सरकारी नौकरी में रहते चुने गए IFFCO प्रतिनिधि, नियमों की अनदेखी, अब पद से हटाने की मांग
Vikram Jain | May 10, 2024, 16:56 IST
MP Cooperative Department IFFCO Cooperative Inspector Principal Secretary Cooperative
मध्य प्रदेश में सिविल सेवा आचरण नियमों की जमकर अनदेखी हो रही है। प्रदेश के सहकारिता विभाग के 3 सहकारी निरीक्षक पद पर रहते हुए इफको के प्रतिनिधि चुने गए। नियम विरुद्ध हुए इस निर्वाचन के खिलाफ मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव सहकारिता से शिकायत की गई है।
अरविंद शर्मा, BHOPAL. एमपी अजब है, सबसे गजब है यह कहावत सहकारिता विभाग (cooperative Department) के अधिकारियों पर सटीक बैठती है। यहां तीन सहकारी निरीक्षकों ने पद पर रहते हुए इफको (IFFCO) के प्रतिनिधि महासभा (आरजीबी) के निर्वाचन में हिस्सा लिया। साथ ही प्रतिनिधि भी चुने गए। अधिकारियों का चुनाव में नियमों का उल्लंघन हुआ है। अब इस मामले को लेकर मुख्य सचिव और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सहित पांच अधिकारियों से शिकायत की गई है। साथ ही तीन अधिकारियों को पद से हटाने की मांग भी की गई है।
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) की 15वीं प्रतिनिधि महासभा (आरजीबी) के गठन के लिए बीते सात मार्च को प्रतिनिधियों का निर्वाचन आयोजित किया गया था। निर्वाचन कार्यक्रम में सहकारिता विभाग में पदस्थ तीन सहकारी निरीक्षकों ने मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन करते हुए निर्वाचन में भाग लिया। साथ ही उन्हें घोषित प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया। यह तीनों अधिकारी सेवा सहकारी समितियों में प्रशासक के रूप में पदस्थ है।
देवास निवासी शिकायत कर्ता रोनित शर्मा ने मुख्य सचिव और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सहित आयुक्त सहकारिता व उपायुक्त सहकारिता को शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि सहकारी निरीक्षक दो-दो पदों पर काबिज है। साथ ही उसके बाद मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (MP Civil Service Conduct Rules) का उल्लंघन करते हुए इफको सहकारी संस्था के निर्वाचन में हिस्सा लिया है। उन्होंने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
1. राजेंद्र सिंह ठाकुर सहकारी निरीक्षक (Cooperative Inspector) ,कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता विभाग इंदौर, प्रशासक गोकलपुर सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जिला इंदौर
2. सुरेश भंडारी सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता विभाग जिला इंदौर
प्रशासक रंगवासा बृहताकार कृषि प्राथमिक सहकारी साख संस्था मर्यादित, जिला इंदौर
सुरेश भंडारी सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता विभाग जिला इंदौर
प्रशासक सतेर किशनगंज सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जिला इंदौर
3. अमित दुबे सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता विभाग जिला इंदौर
प्रशासक केलोद बृहताकार प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था मर्यादित जिला इंदौर
नियम का उल्लंघन, निर्वाचन में लिया भाग

सहकारी निरीक्षक दो-दो पदों पर हैं काबिज
देवास निवासी शिकायत कर्ता रोनित शर्मा ने मुख्य सचिव और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सहित आयुक्त सहकारिता व उपायुक्त सहकारिता को शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि सहकारी निरीक्षक दो-दो पदों पर काबिज है। साथ ही उसके बाद मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (MP Civil Service Conduct Rules) का उल्लंघन करते हुए इफको सहकारी संस्था के निर्वाचन में हिस्सा लिया है। उन्होंने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
निर्वाचन में ये अधिकारी हुए थे शामिल
1. राजेंद्र सिंह ठाकुर सहकारी निरीक्षक (Cooperative Inspector) ,कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता विभाग इंदौर, प्रशासक गोकलपुर सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जिला इंदौर
2. सुरेश भंडारी सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता विभाग जिला इंदौर
प्रशासक रंगवासा बृहताकार कृषि प्राथमिक सहकारी साख संस्था मर्यादित, जिला इंदौर
सुरेश भंडारी सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता विभाग जिला इंदौर
प्रशासक सतेर किशनगंज सेवा सहकारी संस्था मर्यादित जिला इंदौर
3. अमित दुबे सहकारी निरीक्षक कार्यालय उपायुक्त सहकारिता विभाग जिला इंदौर
प्रशासक केलोद बृहताकार प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था मर्यादित जिला इंदौर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari