b8c2e8b1-468
कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, 32 कंपनियों की जांच, 7 में खामियां, 5 पर लगी रोक
Amresh Kushwaha | Published:
mp-cough-syrup-investigation-32-companies
कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले में अब कार्रवाई तेज हो गई है। इसके बाद 32 कंपनियों की जांच की गई, जिनमें से 7 कंपनियों में खामियां पाई गई हैं।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बच्चों की मौत का मामला लंबी समय से चर्चा में है। इस घटना में बच्चों की मौत कथित तौर पर कोल्ड्रिफ सिरप (Coldrif Syrup) पीने से हुई थी। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने दवा कंपनियों की जांच के निर्देश दिए थे।
इसके बाद सिरप बनाने वाली 32 दवा कंपनियों के केंद्रों की जांच शुरू कर दी गई थी। वहीं, अब तक 7 कंपनियों की जांच पूरी हो चुकी है। साथ ही, इनमें कई खामियां पाई गई हैं।
![b8c2e8b1-468]()
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में दो और कफ सिरप बैन, 19 दवाइयों के सैंपल के बाद RELIFE और RESPIFRESH TR पर प्रतिबंध
इसके बाद पांच कंपनियों के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, इन कंपनियों को नोटिस भी जारी किया गया। इंदौर की एक कंपनी मेसर्स एडकॉन लैब का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप कांड: कमलनाथ का एमपी सरकार से सवाल, सरकार ने अबतक क्यों नहीं दिया इलाज का खर्च
मध्यप्रदेश में दवाओं की जांच करने वाली एजेंसी, मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग अथॉरिटी, के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इस वजह से 32 कंपनियों में से अब तक सिर्फ सात कंपनियों की ही जांच पूरी हो पाई है। हालांकि, सैंपल लेना लगातार जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल कलेक्शन का काम चल रहा है, लेकिन रिपोर्ट आने का समय अभी साफ नहीं है। एमपी एफडीए के ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है, लेकिन संसाधनों की कमी की वजह से रिपोर्ट्स में थोड़ा समय लग रहा है।
जांच के बाद, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने पुष्टि की कि कफ सिरप में DEG की मिलावट हुई थी। इसके चलते कई राज्यों ने इस सिरप के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, अपने औषधि नियंत्रण अधिकारियों को सतर्क किया है। इसके अलावा, तमिलनाडु के अधिकारियों ने श्रेसन फार्मास्युटिकल्स के लाइसेंस को रद्द कर दिया है और कंपनी को बंद कर दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में आ गया एक और बड़ा अपडेट, अब आरोपी डॉक्टर सोनी की पत्नी भी गिरफ्तार
रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने नशीली कफ सिरप (codeine cough syrup) के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह सिरप अब केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह गांवों, गलियों और मोहल्लों में भी पहुंच चुका है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे इस खतरे को गंभीरता से लें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
![26014145-89f]()
ये खबर भी पढ़िए...कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड : दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, दवा कंपनियों से लिया 945 करोड़ रुपए चंदा
आईजी ने यह भी बताया कि एमपी पुलिस ने हाल ही में नशीली कफ सिरप के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है। 7 अक्टूबर 2025 को शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र में 180 शीशी नशीली सिरप जब्त की गई थी, और तीन लोग गिरफ्तार हुए थे।
इसके बाद 21 अक्टूबर 2025 को रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र में 1320 शीशी नशीली सिरप बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए थी। उसी दिन मऊगंज में 4500 शीशी नशीली सिरप जब्त की गई, जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) लाई जा रही थी।
इसके बाद 26 अक्टूबर 2024 को रीवा में 600 पेटी नशीली सिरप जब्त की गई, जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपए बताई गई।
छिंदवाड़ा समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ महीनों से बच्चों की मौत हो रही थी। इसमें गंभीर बीमारियों और मौत के पीछे एक संदिग्ध कफ सिरप को जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं, इसी मामले में जांच एजेंसियां सिरप के सैंपल की फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।
इसके बाद सिरप बनाने वाली 32 दवा कंपनियों के केंद्रों की जांच शुरू कर दी गई थी। वहीं, अब तक 7 कंपनियों की जांच पूरी हो चुकी है। साथ ही, इनमें कई खामियां पाई गई हैं।
कड़ी जांच में 7 कंपनियों में खामियां
खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग (MPFDA) ने केंद्रीय औषधि विभाग के साथ जांच शुरू की है। ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव के अनुसार, शुरुआती जांच में सात कंपनियों की जांच पूरी हो चुकी है। इन कंपनियों में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई कंपनियां दवा निर्माण के मानकों का पालन नहीं कर रही थीं।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में दो और कफ सिरप बैन, 19 दवाइयों के सैंपल के बाद RELIFE और RESPIFRESH TR पर प्रतिबंध
5 कंपनियों पर लगी रोक
मध्यप्रदेश दवा कंपनियों की जांच वाली खबर पर एक नजर...
|
जांच में देरी क्यों हो रही है?
अधिकारियों के मुताबिक, सैंपल कलेक्शन का काम चल रहा है, लेकिन रिपोर्ट आने का समय अभी साफ नहीं है। एमपी एफडीए के ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव का कहना है कि जांच प्रक्रिया जारी है, लेकिन संसाधनों की कमी की वजह से रिपोर्ट्स में थोड़ा समय लग रहा है।
रद्द हो चुका दवा कंपनी का लाइसेंस
ये खबर भी पढ़िए...MP News: कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में आ गया एक और बड़ा अपडेट, अब आरोपी डॉक्टर सोनी की पत्नी भी गिरफ्तार
नशीली कफ सिरप का बढ़ता कारोबार
26014145-89f
ये खबर भी पढ़िए...कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड : दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर हमला, दवा कंपनियों से लिया 945 करोड़ रुपए चंदा
नशीली सिरप पर पुलिस की कार्रवाई
इसके बाद 21 अक्टूबर 2025 को रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र में 1320 शीशी नशीली सिरप बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए थी। उसी दिन मऊगंज में 4500 शीशी नशीली सिरप जब्त की गई, जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) लाई जा रही थी।
इसके बाद 26 अक्टूबर 2024 को रीवा में 600 पेटी नशीली सिरप जब्त की गई, जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपए बताई गई।
क्या है कफ सिरप कांड?
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari