MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा

Manish Kumar | Mar 06, 2025, 19:51 IST
Share
mp-dhaan-scam-eow
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों और 140 वेयरहाउसेस पर छापेमारी की जिसमें कई स्थानों पर धान के स्थान पर भूसा भरा मिला।

मध्य प्रदेश में धान खरीदी में भारी फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने 12 जिलों की 150 उपार्जन समितियों और 140 वेयरहाउसेस में छापेमारी की। इस दौरान करीब 19,910.53 क्विंटल धान की हेराफेरी पकड़ी गई, जिससे सरकार को 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

12 जिलों में ट्रांसपोर्टर्स और वेयरहाउसेस की भूमिका संदिग्ध

जांच की गई समितियां और वेयरहाउसेस बालाघाट, जबलपुर, डिंडोरी, रीवा, सतना, मैहर, सागर, पन्ना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर और श्योपुर जिलों में स्थित हैं। EOW को शक है कि इस हेराफेरी में उपार्जन समिति के पदाधिकारियों के अलावा ट्रांसपोर्टर, वेयरहाउस संचालक और राइस मिल मालिक भी शामिल हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़े... जबलपुर न्यूज : धान उपार्जन में गायब हुई 22 सौ मीट्रिक टन धान, 22 पर हुई FIR

सतना में धान की जगह मिला भूसा

EOW की जांच में सबसे चौंकाने वाला मामला सतना जिले के कनक वेयरहाउस में सामने आया, जहां 535 क्विंटल धान की जगह भूसा भरा हुआ मिला। यह स्टॉक सेवा सहकारी समिति पिंडरा और सेवा सहकारी समिति हिरौंदी, सतना द्वारा जमा कराया गया था।

यह खबर भी पढ़े... किसानों को धान समर्थन मूल्य भुगतान के लिए 3300 करोड़ रुपए की मंजूरी

सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

इस तरह के घोटालों से सरकार को हर साल करोड़ों की चपत लगती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घोटाले पर सख्त रुख अपनाते हुए EOW को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद छापेमारी शुरू की गई।

यह खबर भी पढ़े... राजधानी भोपाल में पराली जलाने पर लगी 3 महीने की रोक, कानून तोड़ा तो होगा एक्शन

EOW की जांच जारी, जल्द होंगे बड़े खुलासे

EOW की जांच अभी जारी है और कई अन्य जिलों में भी ट्रांसपोर्टर्स, वेयरहाउसेस और राइस मिलों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यह घोटाला राज्य में धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है और आने वाले दिनों में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

यह खबर भी पढ़े... चिटफंड कंपनी की धोखाधड़ी, 300 को बनाया शिकार, EOW ने दर्ज की 8 पर FIR

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Paddy
  • EOW
  • scam
  • Warehouse
  • dhan
  • धान घोटाला
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज