ESB के परीक्षा कैलेंडर में सिर्फ तारीख, कितने संभावित पद और कब रिजल्ट, द सूत्र बता रहा

Sanjay Gupta | Dec 16, 2025, 15:02 IST
Share
esb-exam-calendar-2026
esb-exam-calendar-2026

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में केवल परीक्षा की तारीखें को लेकर जानकारी दी गई है। हालांकि, पदों का विवरण और रिजल्ट की तारीखें स्पष्ट नहीं की गई हैं। द सूत्र खुलासा कर रहा है।

INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के परीक्षा कैलेंडर 2026 का लाखों युवाओं को इंतजार था। वह आखिरकार 15 दिसंबर को जारी हो गया है। वहीं, इसमें पदों का विवरण नहीं दिया गया है। साथ ही, कई परीक्षाओं के केवल संभावित माह बताए गए हैं।

द सूत्र इस संबंध में एक्सक्लूसिव दो जरूरी जानकारियां लेकर आ रहा है। पहला सबसे अहम, इसमें कितने संभावित पद हैं। दूसरा कि ईएसबी ने इस कैलेंडर में परीक्षा के साथ ही इनके रिजल्ट के लिए क्या संभावित समय तय किया है। ये दोनों ही गोपनीय मुद्दे इस कैलेंडर में जारी नहीं किए गए हैं।

इन दो भर्ती परीक्षाओं के पद पहले से घोषित

ईएसबी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ईएसबी के जरिए दो परीक्षाएं जनवरी में ली जा रही हैं। इनके पद पहले ही विज्ञापित थे। इनमें सूबेदार/एसआई की भर्ती है जिसमें 500 पद हैं, जो 16 जनवरी से प्रस्तावित है। वहीं, ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 है जो 23 जनवरी से प्रस्तावित है। इसमें 454 पद हैं। यानी कुल 954 पद पहले से ही इस साल भर्ती में विज्ञापित हैं।
ये खबर भी पढ़िए...द सूत्र फिर सही; कर्मचारी चयन मंडल का परीक्षा कैलेंडर जारी, PSC का भी आ रहा

अब बाकी परीक्षाओं में इतने पद-

  • ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 (जो 10 फरवरी को प्रस्तावित) - इसमें 400 से ज्यादा पद हैं।
  • डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट (जो 18 फरवरी से प्रस्तावित) - इसमें करीब 890 पद हैं।
  • ग्रुप 5 स्टाफ नर्स (फरवरी 2026 में प्रस्तावित) - 100 के आसपास पद।
  • जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक (मार्च 2026 में प्रस्तावित) - इसके लिए करीब 1400 पद की डिमांड।
  • हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड 4 (मार्च 2026 में प्रस्तावित) - इसमें करीब 1300 पद की डिमांड।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 (अप्रैल में संभावित) - यह करीब 500 पदों पर होगा।
  • ग्रुप 3 सब इंजीनियर (अप्रैल में संभावित) - करीब 900 से ज्यादा पद।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 (सितंबर) - इसमें 150 से 175 पद संभावित।
  • ग्रुप 4 असिस्टेंट ग्रेड 3 (सितंबर) - इसमें 200 के आसपास पद संभावित।

इनके रिजल्ट कब संभावित-

  • सूबेदार/एसआई के पहले चरण का रिजल्ट फरवरी माह में।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 का रिजल्ट भी फरवरी में संभावित।
  • ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 का रिजल्ट - मार्च माह में।
  • तकनीकी शिक्षा का भी मार्च माह में।
  • समूह 5 का रिजल्ट भी मार्च में संभावित रखा गया है।
  • क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी का रिजल्ट अप्रैल में संभावित।
  • ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 का रिजल्ट जून माह में संभावित।
  • ग्रुप 3 सब इंजीनियर का रिजल्ट जून में संभावित।
ये खबर भी पढ़िए...ईएसबी सिपाही भर्ती में धार, आलीराजपुर जैसे आदिवासी जिले वालों को सेंटर 800 किमी दूर दिए

पात्रता परीक्षा के रिजल्ट

ईएसबी ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के लिए सितंबर माह तय किया है। प्राथमिक शिक्षक की पात्रता के लिए अक्टूबर माह तय किया है।

कुल पद, पुलिस के आएंगे 7000 से ज्यादा पद

अभी जो पद संभावित हैं, उनकी संख्या करीब 6000 होती है। इसमें पूर्व में घोषित एसआई/सूबेदार और ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 दोनों के पद जोड़े गए हैं। ऐसे में यह संख्या करीब सात हजार पद हो जाती है। यानी सात हजार पदों पर ईएसबी साल 2026 में भर्ती करेगा।

वहीं, साल के अंत में ईएसबी के जरिए एक बार फिर आरक्षक भर्ती निकाली जाएगी। जो फिर 7 से साढ़े सात हजार पद की संभावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही करीब 21 हजार पदों की भर्ती तीन साल में करने की बात कर चुके हैं।

ऐसे में आरक्षक भर्ती के दूसरे चरण में फिर से सात से साढ़े सात हजार पद आएंगे। इसके साथ ही ईएसबी ने अक्टूबर माह में ही ग्रुप 1 सब ग्रुप 1 और ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 की भी भर्ती संभावित बताई है। ऐसे में भर्ती संख्या और बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़िए...ओबीसी आरक्षण केस में सरकार का शपथपत्र, ईएसबी भर्ती में अनारक्षित कोटे के 78 फीसदी पद आरक्षित के पास गए

ईएसबी यह एंट्रेंस एग्जाम भी कराएगा

  • एनीमल हस्बेंड्री एंड डेयरी (मई 2026)
  • एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (मई)
  • प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (जून)
  • पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (जून)
  • प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) - (जून)
ये खबर भी पढ़िए...एमपी कर्मचारी चयन मंडल ESB का परीक्षा कैलेंडर इस दिन होगा जारी, इतनी परीक्षाएं होंगी

एलिजिबिलिटी परीक्षाएं केवल दो होंगी

  • मिडिल स्कूल टीचर (जुलाई)
  • प्राइमरी स्कूल टीचर (अगस्त)
वहीं, एलिजिबिलिटी परीक्षा में स्कूल शिक्षा में केवल मिडिल और प्राइमरी होने से उम्मीदवारों में खासी निराशा है। वर्ग 1 के उम्मीदवारों के लगातार सवाल हैं कि उनकी पात्रता परीक्षा क्यों नहीं हो रही है। फिलहाल, ईएसबी से इस सवाल का जवाब अभी बाकी है। कैलेंडर में फिलहाल पात्रता परीक्षा केवल दो ही हैं।

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • ESB
  • ईएसबी
  • ईएसबी परीक्षा कैलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग