MP में महंगी शराब बिकने का मुद्दा सदन में फिर गूंजा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Ravi Awasthi | Aug 01, 2025, 20:10 IST
Share
mp-expensive-liquor-issue-mp-assembly
Photograph: (The Sootr)

मध्‍य प्रदेश में तय रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने का मामला सदन में फिर गूंजा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिक कीमत के एवज में मिली रही करोड़ों की रकम आखिर किसके पास जा रही है।

BHOPAL. मध्‍य प्रदेशमें तय रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने का मामला सदन में एक बार फिर गूंजा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिक कीमत के एवज में मिली रही करोड़ों की रकम आखिर किसके पास जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने यह बात प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़े ध्यानाकर्षण पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खुलेआम शराब बंट रही है। यहां तक कि अनेक जगह एमआरपी से ज्यादा कीमत पर इसे बेचा जा रहा है। ये जो 200-300 करोड़ रुपए की अवैध वसूली है। कहां जा रही है। कौन शराब माफिया है। कौन इसको चला रहा है। सिंघार ने आगे कहा कि गुजरात शराब कौन भेज रहा है। सरकार इस पर क्यों संज्ञान नहीं लेती।
ये भी पढ़ें... मप्र: सदन में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कबूला- खरगोन में अफसरों, ठेकेदारों की मिलीभगत से शराब महंगी

रीवा शराब ठेका घोटाला : फर्जी नहीं थी बैंक गारंटी, फिर क्यों दर्ज हुई FIR? EOW से मांगा जवाब

उप मुख्यमंत्री कबूल चुके हैं मिलीभगत

बता दें कि इससे एक दिन पहले एमपी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने एक लिखित सवाल के जवाब में सदन में स्वीकार किया कि खरगोन जिले में आबकारी अधिकारियों व शराब माफिया की मिलीभगत के चलते स्थानीय प्रशासन ने एमआरपी से ज्यादा दाम पर बिक रही शराब की जांच नहीं कराई। इसके चलते वहां कोई प्रकरण दर्ज नहीं हो सका। जबकि अन्य जगहों पर मिली शिकायत के आधार पर न केवल कार्रवाई हुई बल्कि प्रकरण भी दर्ज हुए।

e1d515ee-5f1
e1d515ee-5f1

ये भी पढ़ें... MP विधानसभा सत्र का पांचवां दिन, मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा

द सूत्र पहले ही उठा चुका है MP में महंगी शराब बेचने का मामला

इससे पहले द सूत्र भी प्रदेश में एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने के मामले को जोर-शोर से उठा चुका है। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे शराब ठेकेदार एक सिंडिकेट की तरह काम कर रहे हैं। इसके चलते लगभग सभी दुकानों पर एमआरपी से अधिक दाम पर शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है।

आबकारी अमले की कार्रवाई के बाद भी इस पर रोक नहीं लग सकी है। यही नहीं अधिकांश दुकानों के समीप ही प्रतिबंधित अ​हाते भी बेखौफ संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर सदन में यह सवाल भी उठा कि एक-दो अतिरिक्त कमीशन लेकर इन अहातों को चलाया जा रहा है। हालांकि उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया। पूरी खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें... MP News: MP के सरकारी कॉलेज में UG व PG में 3.50 लाख सीटें खाली, 14 अगस्त तक एडमिशन का आखिरी मौका

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • नेता प्रतिपक्ष
  • द सूत्र
  • उमंग सिंघार
  • जगदीश देवड़ा
  • एमपी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • महंगी शराब
  • MP में महंगी शराब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब