एमपी में 4 IFS समेत 7 अधिकारियों का तबादला, MLA पर रिश्वत का आरोप लगाने वालीं DFO नेहा श्रीवास्तव भी हटाई गईं

Amresh Kushwaha | Published:
Share
mp-forest-department-transfer-7-officials-neha-shrivastava anubha munjare mla CASE
mp-forest-department-transfer-7-officials-neha-shrivastava anubha munjare mla CASE

वन विभाग ने कई आईएफएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें बालाघाट में तैनात और विवादों में फंसे आईएफएस दंपती, अधर गुप्ता और नेहा श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है।

मध्यप्रदेश के वन विभाग में सोमवार, 11 नवंबर को बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने चार आईएफएस अफसरों के साथ तीन राज्य वन सेवा के अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। वहीं, इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

बालाघाट की कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाली डीएफओ नेहा श्रीवास्तव को अब हटा दिया गया है।

वहीं, बाघ के शव को बिना पोस्टमार्टम किए जलाने के मामले में चर्चा में आए नेहा श्रीवास्तव के पति और बालाघाट दक्षिण के डीएफओ अधर गुप्ता का भी तबादला कर दिया गया है।

MLA पर रिश्वत के आरोप लगाने वाली DFO का तबादला

बालाघाट (नॉर्थ) की DFO नेहा श्रीवास्तव ने कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर घूस मांगने का आरोप लगाया था। हालांकि, एक जांच समिति ने इस मामले में नेहा के आरोपों को गलत पाया।

उन्हें अब मध्य प्रदेश राज्य लघुवनोंपच संघ (प्रतिनियुक्ति पर) भेज दिया गया है। बता दें कि आरोप गलत पाए जाने के बाद उनका तबादला किया गया है।

विवादों में रहे अधर गुप्ता का तबादला

बालाघाट (South) में तैनात भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अधर गुप्ता भी इस सूची में शामिल है। ये कुछ महीनों पहले बाघ की संदिग्ध मौत के मामले में चर्चा में आए थे।

वनकर्मियों के कथित रूप से बाघ का शव जलाने के मामले ने पूरे विभाग को विवादों में डाल दिया था। बता दें कि अधर का तबादला मुख्य वनबल प्रमुख कार्यालय (Chief Forest Officer’s Office, BHOPAL) में कर दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट...

WhatsApp-Image-2025-11-10-at-7.55.11-PM-407109
WhatsApp-Image-2025-11-10-at-7.55.11-PM-407109


ggg-686x1024-845440
ggg-686x1024-845440


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की थी कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। साथ ही, अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उनके अनुसार, इस तरह के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि विभाग के अंदर पारदर्शिता बनी रहे।

इस अधिकारियों का नाम भी लिस्ट में शामिल

  • निथ्यानंतम एल. को साउथ बालाघाट का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
  • मुरैना डीएफओ सुजीत जे. पाटिल को भी भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
  • पन्ना टाइगर रिजर्व के असिस्टेंट डायरेक्टर माधव सिंह मौर्य को मंडला का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।
  • हरिश्चंद्र बघेल को राज्य वन विकास निगम से मुरैना का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।
  • रमेश सिंह धुर्वे को नीमच से उत्तर बालाघाट का प्रभारी डीएफओ नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

एमपी में देर रात 30 और IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के एसपी बदले

पुलिस अधीक्षक ट्रांसफर : हितिका वासल का इंदौर देहात एसपी से तबादला, यांगचेन को मिली जिम्मेदारी

ब्लैकबक-सांभर शिकार कांड: मप्र में 60 से अधिक वन्यप्राणियों का हुआ सफाया, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

MP News: ई-अटेंडेंस से रुकेगा काल्पनिक कर्मचारियों के नाम पर फर्जी वेतन भुगतान

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भारतीय वन सेवा
  • IFS
  • कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे
  • डीएफओ नेहा श्रीवास्तव
  • डीएफओ अधर गुप्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर