MP : चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, खंडवा की पूर्व महापौर ने पति संग थामा बीजेपी का दामन

Sandeep Kumar | May 10, 2024, 10:12 IST
Share
2024-05-10T100905.037.jpg
2024-05-10T100905.037.jpg

खंडवा की पूर्व महापौर अणिमा उबेजा और उनके पति गुरमीत सिंह उबेजा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा 2 अन्य बड़े नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की...

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के चौथे और आखिरी चरण को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। खंडवा में मतदान के चार दिन पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस की नेत्री, पूर्व महापौर अणिमा उबेजा और उनके पति गुरमीत सिंह उबेजा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा 2 अन्य बड़े नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी जॉइन की। इसके एक दिन पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष इन्दल सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...जिसकी दो बीवी, उसको डबल मिलेंगे, चुनावी सभा में फिसली भूरिया की जुबान

पूर्व सीएम शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में सभा करने के लिए पहुंचे थे. उनकी मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जॉइन की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के विचारवान लोग अब कांग्रेस की रीति नीतियों से दुःखी होकर पार्टी छोड़ रहे हैं, वहीं भाजपा के नेतृत्व के प्रति विश्वास बढ़ा है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Lok Sabha Election Phase 4 : मध्य प्रदेश में 13 मई को होगी आखिरी चरण की वोटिंग, इंदौर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी

ये खबर भी पढ़िए...MP में है भगवान परशुराम की जन्मस्थली, पहाड़ी से निकलती हैं साढ़े सात नदियां, जानें क्या है रहस्य

भाजपा को और ताकत मिलेगी-शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जन -जन के मन में बसें हैं। उनके प्रति असीम श्रध्दा है। उन्हीं के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनते हुए लोग देखना चाहते हैं। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा स्वीकार रहे हैं।आज खण्डवा की पूर्व महापौर बहन अणिमा जी और गुरमीत सिंह जी ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की है, यहां के प्रतिष्ठित नागरिक राजू जी ने भी भाजपा के परिवार में सम्मिलित होने का फ़ैसला किया है। मैं इनका भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत करता हूं, उनके आने खंडवा में भाजपा को और ताकत मिलेगी। हमने जो लक्ष्य तय किया है कि रेकॉर्ड तोड़ जीत ज्ञानेश्वर पाटिल की हो , मोदीजी को फिर प्रधानमंत्री बनाए।

ये खबर भी पढ़िए...असदुद्दीन ओवैसी ने की छोटे भाई की खुलकर तारीफ, बोले- मेरा छोटा भाई तोप है, मैंने रोक रखा है वरना...

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • शिवराज सिंह चौहान
  • पूर्व महापौर अणिमा उबेजा
  • गुरमीत सिंह उबेजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच