मप्र में डिजिटल करेंसी में मिलेगी विकास की रकम, महीनेभर में खर्च नहीं की तो लौटेगी खजाने में
Amresh Kushwaha | Oct 12, 2025, 15:05 IST
mp-government-digital-currency-officials-bhattas
मध्यप्रदेश सरकार ने डिजिटल करेंसी के जरिए सरकारी भत्तों का भुगतान करने का फैसला लिया है। यदि राशि एक महीने में खर्च नहीं हुई, तो वह सरकारी खजाने में लौट आएगी।
मध्यप्रदेश सरकार ने अधिकारियों के पेट्रोल और फोन भत्ते का भुगतान अब डिजिटल करेंसी के जरिए करने का फैसला लिया है। इसके तहत एक महीने के भीतर राशि खर्च न होने पर वह वापस सरकारी खजाने में चली जाएगी। यह डिजिटल करेंसी केवल निर्धारित उपयोग के लिए ही खर्च की जा सकेगी। यानी अगर पेट्रोल या फोन के भत्ते के लिए दी गई राशि बचती है, तो वह एक महीने के अंदर खर्च करनी होगी, अन्यथा वह ट्रेजरी में वापस चली जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 साल पुराने नियम बदलने जा रही एमपी सरकार
मध्यप्रदेश में डिजिटल करेंसी से भुगतान करने का उद्देश्य सरकार के खर्च की ट्रैकिंग आसान करना है। अब हर एक ट्रांजेक्शन और खर्च की जानकारी एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इसके अलावा, फिजिकल बिल और कूपन की जरूरत भी समाप्त हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार
यह डिजिटल करेंसी मोबाइल वॉलेट और यूपीआई की तरह काम करेगी। अधिकारी के सर्विस कोड, मोबाइल नंबर और आधार को जोड़कर सरकार का डिजिटल करेंसी एप डाउनलोड किया जाएगा। इसमें एक पिन मिलेगा, जिसके बाद वॉलेट खुलेगा और राशि का उपयोग किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP Ration Card : एमपी में नए राशन कार्ड बनना शुरू, 8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें आवेदन
भारतीय रिजर्व बैंक ने दो साल पहले सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल के लिए निर्देश दिए थे। अब मध्यप्रदेश ने इसे लागू किया है। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र पहले ही इस व्यवस्था का इस्तेमाल कर चुके हैं।
पेट्रोल-डीजल और फोन भत्ते के लिए राशि डिजिटल करेंसी के रूप में अधिकारियों के मोबाइल पर जाएगी। उदाहरण के तौर पर, एक अधिकारी को हर माह 700 से 1000 रुपए पेट्रोल के भत्ते के लिए मिलेंगे। इसी राशि से वह पेट्रोल पंप पर भुगतान करेगा। हर खर्च की जानकारी ट्रेजरी के डेटा में दिखाई देगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बीजेपी नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची
आरबीआई की मंजूरी से, मध्यप्रदेश सरकार ने 15 बैंकों को डिजिटल करेंसी से जोड़ लिया है। पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से इस एप को आगे बढ़ाया जाएगा।
डिजिटल करेंसी का एक महत्वपूर्ण फीचर एक्सपायरी है। इसका मतलब है कि यदि राशि एक महीने में खर्च नहीं हुई तो वह वापस ट्रेजरी में चली जाएगी। यह व्यवस्था सरकारी खर्च में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करेगी।
ट्रेजरी कमिश्नर भास्कर लक्षकार ने बताया कि इस डिजिटल करेंसी प्रोजेक्ट से सरकारी खर्च का ऑडिट करना सरल होगा, और इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
सभी विभागों में लागू होगी नई व्यवस्था
अक्टूबर के पहले हफ्ते में इस डिजिटल करेंसी का सफल ट्रायल सरकारी ट्रेजरी में हो चुका है। इसे जल्द सभी सरकारी अधिकारियों पर लागू किया जाएगा। इसके साथ ही, स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल और स्कूल ड्रेस वितरण जैसी योजनाओं के लिए छात्र-छात्राओं को भी डिजिटल करेंसी के जरिए राशि दी जाएगी।
सिस्टम की पारदर्शिता और जवाबदेही
ये खबर भी पढ़िए...कफ सिरप के घातक असर के बाद एमपी सरकार ने मांगें दवाओं की जांच के अधिकार
मध्यप्रदेश में डिजिटल करेंसी की खबर को एक नजर में समझें...
|
कैसे काम करेगी डिजिटल करेंसी?
ये खबर भी पढ़िए...MP Ration Card : एमपी में नए राशन कार्ड बनना शुरू, 8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें आवेदन
रिजर्व बैंक से मिली हिदायत
कैसे होगा भुगतान और मॉनिटरिंग?
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बीजेपी नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची
बैंकों से जुड़ा सिस्टम
एक्सपायरी फीचर से जवाबदेही बढ़ेगी
ऑडिट होगा सरल और डिजिटल डेटा से
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari