फिर 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, RBI को लिखा पत्र

Sourabh Bhatnagar | Feb 28, 2025, 15:47 IST
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है। इस बार सरकार 6 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठाने जा रही है, जिसे मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव हासिल करने का दावा किया था, लेकिन अब वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए 6 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। इस कर्ज से राज्य की वित्तीय स्थिति और जटिल हो जाएगी। सरकार ने कर्ज लेने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं और आरबीआई को 'लेटर ऑफ विलिंगनेस' भेजा जा चुका है, जो उधार लेने से पहले एक आवश्यक प्रक्रिया है। यह कर्ज 4 मार्च को लिया जाना प्रस्तावित है।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक सरकार 41 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है और नए कर्ज के बाद यह आंकड़ा 47 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। राज्य सरकार को इस वर्ष कुल 64 हजार करोड़ रुपए तक का कर्ज लेने की अनुमति मिली थी, जिसमें से अब तक 41 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। वित्तीय वर्ष के बचे हुए समय में सरकार के पास 23,000 करोड़ रुपए तक और कर्ज लेने की गुंजाइश बनी हुई है।

कर्ज का बढ़ता बोझ और सरकार की सफाई

31 मार्च 2024 तक मध्य प्रदेश सरकार पर कुल 3.75 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, लेकिन इस वित्तीय वर्ष में लिए गए लगातार कर्ज के बाद यह बढ़कर 4.15 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है। सरकार का तर्क है कि यह कर्ज राज्य में विकास परियोजनाओं, सिंचाई बांधों के निर्माण, परिवहन सेवाओं के विस्तार, किसानों को ऋण देने, बिजली उत्पादन और पारेषण जैसी बुनियादी संरचनाओं के निर्माण में किया जा रहा है। हालांकि, विपक्ष और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सरकार का कर्ज बढ़ता जा रहा है और राज्य की राजस्व आय उस अनुपात में नहीं बढ़ रही है। इससे भविष्य में वित्तीय संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

सरकारी खर्च और महंगी खरीदारी

जहां एक ओर सरकार कर्ज लेने की जरूरत जता रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी खर्चों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

1. पिछले साल 10 जुलाई को सरकार ने 230 करोड़ रुपए की लागत से नया जेट विमान खरीदने की मंजूरी दी थी।
2. मंत्रियों के बंगलों के नवीनीकरण पर 18 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए।
3. मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के लिए नई कारों की खरीद भी की गई, जिस पर भारी रकम खर्च हुई।

इन खर्चों को देखते हुए यह सवाल उठने लगे हैं कि जब राज्य सरकार बार-बार कर्ज लेने की स्थिति में है, तो ऐसे गैर-जरूरी खर्चों को कम क्यों नहीं किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की कुल देनदारी

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, मार्च 2024 तक भारत में सभी राज्य सरकारों की कुल देनदारी 93 लाख 93 हजार 317.5 करोड़ रुपए थी, जिसमें अकेले मध्य प्रदेश की देनदारी 4 लाख 80 हजार 976 करोड़ रुपए थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकार को वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए दीर्घकालिक रणनीति अपनानी चाहिए। लगातार कर्ज लेने से भविष्य में विकास योजनाओं पर दबाव बढ़ सकता है और राज्य की वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन सरकार
  • RBI
  • मोहन यादव
  • एमपी सरकार कर्ज लेगी
  • मध्य प्रदेश
  • MP सरकार पर कर्ज
  • आर्थिक संकट
  • एमपी कर्ज
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई