MP में 24 घंटे में 4.5 इंच बारिश की आशंका, श्योपुर में बुजुर्ग बहा, मुरैना में डैम टूटा
Jitendra Shrivastava | Jul 19, 2025, 22:45 IST
Photograph: (THESOOTR)
14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। श्योपुर में बुजुर्ग नदी में बह गए, मुरैना में डैम टूटा और खेतों में पानी भर गया, छतरपुर में लोग उफनते नाले को पार कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश ( MP) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को 14 जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है। इन जिलों में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। अगले 24 घंटों में 4.5 इंच बारिश हो सकती है।
श्योपुर के मोरडूंगरी नदी में 60 साल का एक बुजुर्ग नहाते वक्त बह गया। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने इलाके में बारिश और बाढ़ के खतरे को और बढ़ा दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर को मिली एक और बड़ी सौगात: मुंबई-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मुरैना जिले के जौरा में अस्थायी डैम टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे 20 बीघा सोयाबीन और तिल की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। प्रशासन ने यहां भी अलर्ट जारी कर दिया है और नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर खतरे की चेतावनी दी है।
छतरपुर के गौरिहार में उफनते नाले को पार करने के लिए लोग पैसे लेकर दूसरों को सुरक्षित रूप से नाला पार करा रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोग यह काम ₹100 तक ले रहे हैं, जबकि बच्चों को भी इस जोखिम से गुजरते हुए देखा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (20 जुलाई): देशभर में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, MP में थोड़ी राहत
इंदौर सफाई में नंबर 1 बना तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- एक कड़वी सच्चाई बताता हूं
गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के सतनपुर गांव में एक बुजुर्ग की सांप के काटने से मौत हो गई। मौत के बाद बारिश के कारण शव का अंतिम संस्कार तिरपाल डालकर किया गया, क्योंकि मुक्तिधाम में कोई शेड नहीं था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
श्योपुर में बुजुर्ग नदी में बहा
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर को मिली एक और बड़ी सौगात: मुंबई-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मुरैना में डैम टूटा, फसलें बर्बाद
छतरपुर में उफनता नाला पार करते लोग
ये खबरें भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान (20 जुलाई): देशभर में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, MP में थोड़ी राहत
इंदौर सफाई में नंबर 1 बना तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- एक कड़वी सच्चाई बताता हूं
गुना में तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari