आईएएस अविनाश लवानिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र में बने कृषि विभाग के डायरेक्टर
Amresh Kushwaha | Nov 19, 2025, 09:18 IST
mp-ias-avinash-lavania-central-appointed-director-agriculture-department
मध्य प्रदेश के अविनाश लवानिया को दिल्ली में केंद्रीय कृषि विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी अविनाश लवानिया अब प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं। उन्हें केंद्रीय कृषि विभाग में डायरेक्टर बना दिया गया है। अविनाश लवानिया 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत उन्हें दिल्ली के कृषि और किसान कल्याण विभाग में डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
आईएएस अविनाश लवानिया को तुरंत ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल, अविनाश लवानिया पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।
आईएएस अविनाश लवानिया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पसंदीदा अफसरों में से एक हैं। वे शिवराज के मुख्यमंत्री रहते होशंगाबाद और भोपाल के कलेक्टर रहे। भोपाल कलेक्टर बनने से पहले उन्हें नगर निगम में कमिश्नर बनाया गया था।
इसके बाद, वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव थे। इस दौरान उन्हें मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त जिम्मा भी मिला था। जनवरी 2025 में उन्हें पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। अब वे केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग में डायरेक्टर बन गए हैं।
अविनाश लवानिया 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद भी हैं। इसके कारण उन्हें कमलनाथ सरकार में 15 महीने तक हाशिये पर रहना पड़ा था। बाद में, शिवराज सिंह चौहान के चौथी बार सीएम बनने पर लवानिया को भोपाल कलेक्टर बनाया गया था।
केंद्रीय कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तीन सप्ताह में पदभार लेना होता है। यदि ऐसा नहीं होता, तो उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना से बाहर कर दिया जाता है। यह आदेश 17 अगस्त 2005 को जारी हुआ था।
मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच
एमपी के आईएएस दंपती को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, अपने जिलों में किया यह काम
राजनीति करेंगे या हरियाली बचाएंगे! रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे आईएएस नियाज खान?
MP News: नोटिस के बावजूद पूर्व आईएएस, आईपीएस का सरकारी बंगलों पर कब्जा, अब नया एक्शन लेने जा रही सरकार
आईएएस अविनाश लवानिया को तुरंत ड्यूटी से मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल, अविनाश लवानिया पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।
राज्य सरकार को मिले तत्काल कार्यमुक्त के आदेश
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के जारी आदेश में कहा गया कि लवानिया को पांच साल या अगले आदेश तक नियुक्ति मिली है। आदेश में मध्यप्रदेश सरकार को तुरंत लवानिया को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उन्हें नया कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
शिवराज सिंह के पसंदीदा अफसरों में शामिल
इसके बाद, वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव थे। इस दौरान उन्हें मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त जिम्मा भी मिला था। जनवरी 2025 में उन्हें पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर का प्रबंध निदेशक बनाया गया था। अब वे केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग में डायरेक्टर बन गए हैं।
आईएएस अविनाश लवानिया की खबर पर एक नजर...
|
नरोत्तम मिश्रा के दामाद हैं आईएएस लवानिया
राज्य से केंद्र में प्रति नियुक्ति का नियम
ये खबर भी पढ़िए...
एमपी के आईएएस दंपती को मिला राष्ट्रपति से सम्मान, अपने जिलों में किया यह काम
राजनीति करेंगे या हरियाली बचाएंगे! रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे आईएएस नियाज खान?
MP News: नोटिस के बावजूद पूर्व आईएएस, आईपीएस का सरकारी बंगलों पर कब्जा, अब नया एक्शन लेने जा रही सरकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari