पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने GEN Z को आगे आने के लिए कहा, SIR पर फिर EC को घेरा

Sanjay Gupta | Nov 23, 2025, 14:43 IST
Share
digvijay-singh-genz-movement-ec-questions
digvijay-singh-genz-movement-ec-questions

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले कि देश को GEN Z आंदोलन चाहिए। उन्होंने फिर EC की काम करने की तरीके पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि SIR के नाम पर वोटर लिस्ट बदली जा रही है।

INDORE. नेपाल में हुए जेन जी (GEN-Z) जैसे आंदोलन की जरूरत अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बताई है। खासकर चुनाव आयोग के जरिए किए जा रहे एसआईआर को देखते हुए इसकी जरूरत बताई गई है। इसके पहले हाल ही में इंदौर आए रॉबर्ट वाड्रा ने भी इस तरह के आंदोलन की अप्रत्यक्ष तौर पर जरूरत बता दी थी।

आयोग के पक्ष में लिखे पत्र पर यह बोले

हाल ही में कुछ बुद्धिजीवियों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। इस पर सिंह ने अपनी बात रखी। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग को बचाने की कोशिश की है। इसके लिए 272 रिटायर अफसरों से दस्तखत कराए गए हैं। इनमें रिटायर जज, आईएएस और आईपीएस जैसे लोग शामिल हैं। इनमें कई लोग बीजेपी से जुड़े हैं। कुछ का नाता आरएसएस से भी बताया गया है। कुछ पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इनके घर से करोड़ों रुपए मिले थे। यही लोग आयोग का बचाव कर रहे हैं। आयोग पूरी तरह से बेईमानी पर उतरा हुआ है। मोदी जी, आप इन बातों से खुद को अलग रखें।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में SIR : मतदाता संख्या से में धार तो परसेंट में सीहोर आगे, सबसे नीचे भोपाल, इंदौर और ग्वालियर

जेन जी बचाएगा संविधान, लोकतंत्र

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय आ गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी को निर्देश दिए गए हैं। 26 नवंबर को वह संविधान को लेकर चर्चा करेंगे।

युवा साथियों को, जिनके सामने भविष्य है, सोचना होगा। आज SIR के जरिए वोट छीन रहे हैं। यह वोट छीनकर नागरिकता भी छीन लेंगे। अपने मन से मतदाता सूची बनाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...24 नवंबर से 16 कोच के साथ चलेगी इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, अब इतने यात्री कर सकेंगे सफर

न्यूयॉर्क मेयर की तारीफ

सिंह ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे शक्तिशाली नेता यूएस राष्ट्रपति ट्रंप को उनके मुंह पर फासिस्ट कहा, जबकि वह केवल एक शहर के मेयर हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश कांग्रेस बोली इंदौर मेट्रो के काम को अब बंद करें, बाकी राशि से फ्लाईओवर बनाओ

बीजेपी-आरएसएस केवल मंदिर-मस्जिद करते हैं

इसके पहले सिंह ने शनिवार रात को मीडिया से चर्चा की थी। इसमें उन्होंने NCERT की किताबों में बदलाव पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी और आरएसएस केवल मंदिर-मस्जिद करना जानती हैं। वह इसी में लगे रहते हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भोपाल आने पर और किसी बीजेपी के नेता के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News | इंदौर में 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • दिग्विजय सिंह
  • चुनाव आयोग
  • एसआईआर
  • रॉबर्ट वाड्रा
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
  • GEN-Z
  • जोहरान ममदानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज