गजब की बिजली कंपनी- किसानों को दस घंटे बिजली, लेकिन आधी रात ठंड में देंगे

Sanjay Gupta | Published:
Share
madhya-pradesh-indore-farmers-electricity-schedule-changes
madhya-pradesh-indore-farmers-electricity-schedule-changes

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी ने किसानों को 10 घंटे बिजली देने का शेड्यूल बदल दिया है। अब आधी बिजली ठंड के दिनों में आधी रात को दी जाएगी। इससे किसान परेशान हैं। इसके कारण उनकी मेहनत पर असर पड़ रहा है।

INDORE. मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव किसानों के हित में भावांतर योजना ला रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों के खातों में राशि डाल रहे हैं। इसके अलावा, दस घंटे बिजली को लेकर विवादित आदेश वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो रही है।

इसके बावजूद बिजली कंपनी मानने को तैयार नहीं है। अब दस घंटे बिजली देने का शेड्यूल ही बदल दिया है। इसमें आधी बिजली ठंड के दिनों में आधी रात को दी जाएगी, कुछ बिजली अल सुबह तो बाकी दिन में।

इस तरह के जारी हो रहे हैं शेड्यूल

मुरखेड़ा चिमनखेड़ी सिंचाई में आज रात 12:00 से 01:15 तक बिजली मिलेगी। फिर सुबह 05:15 से 11:15 तक बिजली दी जाएगी और रात 09:15 से 01:15 बजे तक बिजली होगी। पिपलौदा हसनाबाद सिंचाई में रात 1:15 से 5:15 तक और फिर दिन 11:15 से 5:15 तक बिजली दी जाएगी। रुंजी ग्रिड से बुधवार, 26 नवंबर 2025 से छडोदा रोड सिंचाई फीडर के अनुसार बिजली मिलेगी। रात 1:10 से सुबह 5:00 तक बिजली दी जाएगी, फिर दिन में 10:10 से 15:50 तक बिजली मिलेगी।
यह आदेश डिवीजन देपालपुर और वितरण केंद्र गौतमपुरा के जरिए जारी किया गया है।

bbe07f83-3e9
bbe07f83-3e9


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में संघ के सरकार्यवाह होसबोले ने जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व की रक्षा पर दिया विशेष जोर

किसानों में गुस्सा

इंदौर क्षेत्र में बिजली कंपनी के जरिए ग्रामीण कृषि फीडरों की सप्लाई का शेड्यूल अचानक बदल दिया गया है। पहले किसानों को दिन के समय 10 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही थी।

वहीं, अब नए शेड्यूल के तहत सप्लाई समय में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। रात में सप्लाई मिलने से जिलेभर के किसान भारी नाराज हैं। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में रात के समय खेतों में जाकर सिंचाई करना बेहद कठिन और असुरक्षित है।

ये खबर भी पढ़िए...बढ़ते अपराधों पर एमपी सीएम मोहन यादव सख्त, भोपाल–इंदौर के पुलिस कमिश्नर बदलने की तैयारी

किसानों को दस घंटे बिजली की खबर पर एक नजर...

  • मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के लिए भावांतर योजना ला रहे हैं और किसानों के खातों में राशि डाल रहे हैं।
  • बिजली कंपनी ने किसानों के लिए 10 घंटे बिजली देने का शेड्यूल बदल दिया है, अब आधी रात और ठंडे समय में बिजली दी जाएगी।
  • नए शेड्यूल में, कुछ क्षेत्रों में बिजली रात 12:00 से 1:15 बजे, फिर सुबह 5:15 से 11:15 बजे और रात 9:15 से 1:15 बजे तक मिलेगी।
  • किसानों ने रात के समय सिंचाई करने को कठिन और असुरक्षित बताया, विशेष रूप से ठंड और सांप के काटने के खतरे के कारण।
  • किसान नेता बबलू जाधव ने मुख्यमंत्री की 10 घंटे दिन में बिजली देने की घोषणा को लागू करने की मांग की, अन्यथा विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर की गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली, जानें पूरा मामला

यह बोल रहे किसान

बरोदा पंथ के किसान चंदनसिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल, नैनोद के दिलीप बोरिया, सतीश मकवाना, प्रवीण ठाकुर, अरशद पटेल, सतीश मोर्य ने बताया कि रात में नंगे पैर खेतों में चलना पड़ता है। इससे सांप के काटने का खतरा बढ़ जाता है।

किसान नेता बबलू जाधव ने कहा कि बिना किसी पूर्व सलाह-मशविरा के कंपनी ने शेड्यूल बदल दिया, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि रात में सिंचाई करना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि इससे किसानों की सेहत और मेहनत दोनों पर विपरीत असर पड़ता है।

बबलू जाधव ने मांग की कि मुख्यमंत्री की दिन में 10 घंटे बिजली देने संबंधी घोषणा का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए। यदि बिजली कंपनी ने जल्द शेड्यूल में बदलाव नहीं किया, तो किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | IAS संतोष वर्मा के पक्ष में JAYS का इंदौर में रविवार को प्रदर्शन, बयान का समर्थन

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • बिजली कंपनी
  • भावांतर योजना
  • दस घंटे बिजली
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर