इंदौर की रेडिसन ब्लू होटल में खाने के पास मंडरा रहे थे कॉकरोच, FSSI ने थमाया नोटिस

Vikram Jain | Jun 07, 2024, 21:03 IST
Share
MP Indore Radisson Blu Hotel carelessly Cockroaches seen near food
MP Indore Radisson Blu Hotel carelessly Cockroaches seen near food

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर मध्‍य प्रदेश के इंदौर में फूड सेफ्टी को लेकर लापरवाही देखने को मिली। यहां फाइव स्टार रेडिसन ब्लू होटल में खाद्य सामग्री के आसपास कॉकरोच देखे गए। कॉकरोच मिलने पर होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

संजय गुप्ता, INDORE. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर इंदौर के मशहूर फाइव स्टार रेडिसन ब्लू होटल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। यहां खाद्य सामग्री के आस पास कॉकरोच दौड़ते देखे गए। होटल में कॉकरोच देखे जाने पर होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस फाइव स्टार होटल में एक-दो नहीं ढेरों कॉकरोच मिले हैं, वह भी खाने की टेबल के पास। शुक्रवार दोपहर में सामने आई इस घटना को लेकर शिकायत की गई। इसकी जांच Food Safety and Standards Authority of India (FSSI) द्वारा की गई और इसे लेकर नोटिस भी होटल प्रबंधन को थमा दिया गया है।

सेलिब्रेटी के लिए रखा गया था भोजन

बताया जा रहा है कि एक चैनल के लिए ऑडीशन प्रोग्राम होटल रेडीसन ब्लू में था। इसके लिए इन सभी हस्तियों का लंच रखा गया था। जब यह सेलीब्रिटी व अन्य भोजन के लिए खाने की टेबल के पास पहुंचे तो वहां पर कई कॉकरोच घूमते पाए गए। जब वहां खड़े कर्मचारी को यह दिखाए गए तो वह उन्हें हटाने और मारने लगा। इस पर कुछ लोगों ने वहीं वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत भी खाद्य विभाग को कर दी।

MP Indore Radisson Blu Hotel 1
MP Indore Radisson Blu Hotel 1

ये खबर भी पढ़ें...MP : सिंहस्थ 2028 की तैयारी में जुटी मोहन सरकार , सीएम की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय की समिति का गठन

ये खबर भी पढ़ें.. MP : ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में रुका बम बनाने की काम , मनमानी कर रहीं निजी कंपनियां, जानें सोलर इंडस्ट्रीज की चाल

FSSI की टीम ने की जांच

होटल रेडिसन को सेंट्रल से लाइसेंस मिला है, इसलिए इसकी जांच के लिए सेंट्ल की FSSI की टीम को बोला गया। अधिकारी चेतना भूतले ने टीम भेजकर मौके पर जांच कराई और साथ ही गंदगी को लेकर नोटिस भी थमाकर जवाब मांगा है। भूतले ने द सूत्र से बात करते हुए होटल रेडिसन को नोटिस दिए जाने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि टीम को मौके पर खाने में कॉकरोच नहीं मिला है। टेबल व अन्य जगह कॉकरोच थे। इस पर होटल को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

देखें वीडियो...

https://www.youtube.com/watch?v=JrdG-cipCgo

ये खबर भी पढ़ें.. chhattisgarh : मर कर भी 4 लोगों को नई जिंदगी दे गया रायपुर का ये बेटा , जानें पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : मर कर भी 4 लोगों को नई जिंदगी दे गया रायपुर का ये बेटा , जानें पूरा मामला

इंदौर रेडिसन ब्लू होटल, होटल में मिले कॉकरोच, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, इंदौर समाचार

Tags:
  • इंदौर समाचार
  • विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
  • इंदौर रेडिसन ब्लू होटल
  • होटल में मिले कॉकरोच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा