सनातन को मिटाने की साजिश, अंकिता-हसनैन की शादी पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

Neel Tiwari | Oct 25, 2024, 21:34 IST
Share
MP Jabalpur Devkinandan Thakur statement on Interfaith marriage
MP Jabalpur Devkinandan Thakur statement on Interfaith marriage

मशहूर कथावाचक और धर्माचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने जबलपुर के विवादित अंतरधार्मिक विवाह को सनातन के खिलाफ साजिश बताया। साथ ही उन्होंने धर्म भ्रष्ट करने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

JABALPUR. मध्य प्रदेश के जबलपुर में हसनैन अंसारी और अंकिता राठौर की विवादित शादी के मामले को लेकर लगातार हिंदूवादी संगठनों और धर्माचार्यों के बयान सामने आ रहे हैं। जबलपुर के मंदिर में अंकिता के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया गया था। तो अंकिता के द्वारा वीडियो मैसेज कर खुद को बालिग बताते हुए इसे स्वेच्छा से शादी करने का अधिकार बताया था। ऐसे में होने वाली है यह शादी प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अंकिता हसनैन का विवाह एक षड्यंत्र

कथावाचक और धर्माचार्य देवकीनंदन ठाकुर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे थे। उन्होंने जबलपुर के विवादित अंतर धार्मिक विवाह (Interfaith marriage) को षड्यंत्र बताया है। साथ ही कहा की सोची समझी रणनीति के तहत लड़कियों को बहला फुसला कर सनातन की भावनाओं को आहत करने जैसे काम किए जाते हैं। कई षड्यंत्रकारी कामों के जरिए हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करने जैसे कृत्य भी किए जा रहे हैं।

अंकिता-हसनैन की शादी का मामला, हाईकोर्ट ने युवती को भेजा नारी निकेतन

धर्म भ्रष्ट करने किए जा रहे हैं षड्यंत्र

धर्माचार्य ने आरोप लगाया कि षड्यंत्रकारी कामों के तहत धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। तिरुपति बालाजी में प्रसाद के रूप में बांटे जाने वाले लड्डुओं में गाय की चर्बी की पुष्टि होने के बाद करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक आस्था को क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि गो हत्या जैसे निर्मम पाप भी किए जा रहे हैं। जो कहीं ना कहीं सनातन धर्म को क्षति पहुंचा रहे।

अंकिता-हसनैन की शादी का मामला, हाईकोर्ट ने युवती को भेजा नारी निकेतन

दिल्ली में आयोजित होगी धर्म संसद

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में 16 नवंबर को धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी धर्माचार्य ,धर्मगुरु और समस्त हिंदू समाज को एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। सनातन धर्म की रक्षा और देश की सुरक्षा संबंधित विषयों पर धर्म संसद आयोजित की जाएगी। तिरुपति बालाजी में दूषित प्रसाद बांटने के मामले में दोषियों पर आजीवन कारावास की कार्रवाई साथ ही राजनीतिक प्रतिबंध लगाया जाए एवं वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड का भी निर्माण होना चाहिए साथ ही कृष्ण जन्मभूमि जैसे गंभीर विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

अंकिता राठौर को सद्बुद्धि देने के लिए हिन्दूधर्म सेना ने किया यज्ञ

देश को आजाद कराने में नहीं बचाने में रहेगा योगदान

देवकीनंदन ठाकुर ने समस्त राजनीतिक दलों से एक साथ आकर देश की रक्षा एवं सनातन की सुरक्षा के लिए एकजुट होने की बात कही है, उन्होंने कहा है कि वक्त बोर्ड संशोधन बिल में विरोध में तो राजनीतिक पार्टियों खड़ी हो जाती हैं लेकिन तिरुपति बालाजी में लड्डुओं में गाय की चर्बी से हिंदुओं का जो धर्म भ्रष्ट हुआ है, उसके लिए किसी ने आवाज नहीं उठाई है। सभी धर्मों को एक नजरिए से देखते हुए राजनीतिक दलों को आवाज उठानी चाहिए। देश की आजादी में तो नहीं लेकिन देश को बचाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर आने को कहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मप्र में लव जिहाद
  • love jehad
  • अंसारी
  • टी.राजा सिंह
  • Devkinandan Thakur
  • देवकीनंदन ठाकुर
  • अंकिता राठौर
  • Interfaith marriage
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई