MP में इस शादी पर मचा हड़कंप, हैदराबाद के विधायक ने दे डाली चेतावनी
Neel Tiwari | Oct 20, 2024, 20:31 IST
MP Jabalpur Hindu girl and Muslim boy marriage application case news
मध्य प्रदेश के जबलपुर के दो धर्मों के युवक-युवती के विवाह के आवेदन पर विवाद बढ़ गया है। इस शादी का विरोध जताते हुए हैदराबाद से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह और हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद बताया है।
JABALPUR. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक विवाह के आवेदन के चलते हड़कंप मच गया, जब सिहोरा निवासी हसैनन अंसारी (29) और इंदौर की युवती अंकिता राठौर (27) के बीच कोर्ट मैरिज का नोटिस युवती के घर पहुंचा। इंदौर में रहने वाली अंकिता राठौर के परिजनों को इस विवाह आवेदन की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला तब और गंभीर हो गया जब पुलिस की जांच के बावजूद दोनों युवक-युवती का कोई पता नहीं चला। अब इस शादी का विरोध जताते हुए हैदराबाद के विधायक टी. राजा सिंह (T. Raja Singh) और हिंदू संगठनों ने इसे “लव जिहाद” का मामला बताया है।
अंकिता और हसैनन, दोनों भोपाल में एक ही प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे, जहां उनकी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। उसके बाद हसनैन और अंकिता दोनों वर्क फ्रॉम होम के जरिए कस्टमर सपोर्ट का काम कर रहे थे। दोनों ने 7 अक्टूबर को जबलपुर कलेक्ट्रेट में शादी का आवेदन दिया, जिसे विवाह अधिकारी ने दोनों के परिजनों को नोटिस के जरिए सूचित किया। इस नोटिस के अनुसार, 12 नवंबर को इस आवेदन पर सुनवाई होनी थी और अगर परिजनों को कोई आपत्ति होती, तो वे विवाह अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इस शादी का विरोध भी शुरू हो गया।
BJP को वोट देते समय मुस्लिमों के हाथ कांपते हैं : महापौर प्रहलाद पटेल
जब यह नोटिस अंकिता के परिवार वालों के पास पहुंचा तो नोटिस मिलते ही अंकिता के परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। परेशान परिजनों ने इंदौर के राऊ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद, इंदौर पुलिस ने जबलपुर और सिहोरा थाने में जांच शुरू की, जहां हसैनन का घर स्थित है। पुलिस ने युवक के घर की तलाशी ली, लेकिन दोनों युवक-युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
![Jabalpur court marriage]()
इस मामले ने और तूल तब पकड़ा, जब हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने इस विवाह पर आपत्ति जताई और चेतावनी दे डाली, राजा सिंह ने युवती के परिवार के समर्थन में बयान देते हुए इस विवाह को “लव जिहाद” का मामला करार दिया और इसे लेकर विरोध करने की बात कही। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और अंकिता की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।
BJP नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से किया ऑनलाइन निकाह
इंदौर पुलिस और सिहोरा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के परिजनों से पूछताछ की है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। लेकिन अभी तक युवक और युवती का कोई पता नहीं चला है। दोनों 1 अक्टूबर से लापता हैं, और पुलिस दोनों की खोजबीन में लगी हुई है।
शादी करने के इच्छुक जोड़े ने 4 अक्टूबर को ही हाइकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट में दायर याचिका में अंकिता और हसनैन ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया था कि वह दोनों बालिग हैं और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करना चाहते हैं। लेकिन उनको और उनकी संपत्ति को नुकसान होने की आशंका है। इसके बाद जस्टिस विशाल धगत ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक और सिहोरा के SHO को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश देने के साथ ही यह भी आदेश दिया है कि याचिकर्ताओं के विरुद्ध अगली सुनवाई तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
इस मामले के विरोध में सिहोरा क्षेत्र के हिंदू संगठन भी लामबंद हो रहे हैं। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सिर्फ एक शादी का मामला नहीं है, बल्कि इस पर धार्मिक और राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। कई संगठनों ने इसे “लव जिहाद” का मामला बताया है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ एक व्यक्तिगत निर्णय के रूप में देख रहे हैं। इस पर हैदराबाद के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह की चेतावनी ने मामले को और भड़का दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले को किस तरह से सुलझाती है और दोनों युवक-युवती को सुरक्षित खोज निकालती है।
शादी का आवेदन पत्र हुआ वायरल
BJP को वोट देते समय मुस्लिमों के हाथ कांपते हैं : महापौर प्रहलाद पटेल
युवती के परेशान परिजनों ने की रिपोर्ट
Jabalpur court marriage
हैदराबाद के विधायक की चेतावनी
BJP नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से किया ऑनलाइन निकाह
मामले में पुलिस की जांच जारी
सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार
हिंदू संगठनों में भी आक्रोश
इस मामले से जुड़े 5 FAQ
- अंकिता राठौर और हसैनन अंसारी के मामले में क्या हुआ?
अंकिता राठौर और हसैनन अंसारी, जो भोपाल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, ने 7 अक्टूबर को जबलपुर में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया था। नोटिस मिलने पर अंकिता के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई क्योंकि वह संपर्क में नहीं आ रही थी। दोनों 1 अक्टूबर से लापता हैं। - यह मामला "
लव जिहाद " से क्यों जोड़ा जा रहा है?
हैदराबाद के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह और कुछ हिंदू संगठनों ने इस मामले को "लव जिहाद" बताया है, जिसमें आरोप है कि यह एक योजनाबद्ध प्रयास है जिसमें किसी विशेष धर्म के व्यक्ति द्वारा दूसरे धर्म की महिला से विवाह किया जाता है। उन्होंने इस शादी का विरोध करते हुए इसे धार्मिक रूप से संवेदनशील मुद्दा बताया है। - अंकिता के परिवार की क्या प्रतिक्रिया है?
अंकिता के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से मदद की मांग की है। परिवार का कहना है कि वह किसी भी प्रकार से उसके संपर्क में नहीं आ पा रहे हैं और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। - क्या हसैनन और अंकिता ने अदालत में कोई याचिका दायर की है?
हां, हसैनन और अंकिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा की मांग की है, ताकि उनकी शादी के दौरान किसी प्रकार का खतरा न हो। इस मामले की सुनवाई 4 नवंबर को होनी है, जबकि शादी 12 नवंबर को तय है। - पुलिस की अब तक की कार्रवाई क्या है?
इंदौर और सिहोरा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और दोनों युवाओं की तलाश में लगी हुई हैं। पुलिस ने हसैनन के परिवार से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman