खंडवा गैंगरेप: पोस्टमार्टम में सामने आई दरिंदगी, 6 फीट तक बाहर थी प्राइवेट पार्ट से आंतें

Sandeep Kumar | May 27, 2025, 18:18 IST
Share
mp-khandwa-tribal-woman
mp-khandwa-tribal-woman

खंडवा जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और हत्या की दर्दनाक घटना ने सामाजिक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की आंत का लंबा हिस्सा उसके शरीर से बाहर निकला था।

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी हुई। घटना 23 मई की रात हुई जब महिला शादी समारोह से लौट रही थी। आरोपी हरि और सुनील पर गैंगरेप का आरोप है। उन्होंने महिला को शराब के नशे में घसीटा और बर्बरता की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की आंत 6 फिट शरीर से बाहर निकला था। उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें भी मिलीं। चोटों के कारण महिला की मौत हो गई थी।

मैंने करियर में इतनी क्रूरता नहीं देखी

फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीमा सूटे ने बताया कि महिला के गर्भाशय और रेक्टम तक को गंभीर चोटें लगीं। उन्होंने कहा, "मैंने अपने पूरे करियर में इतनी क्रूरता नहीं देखी। रिपोर्ट के अनुसार, महिला के शरीर से खून बहुत अधिक बहा और इसके कारण उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने मरने से पहले अपने बेटे को आरोपियों के नाम बताए थे, जिन्होंने पुलिस को बयान भी दिया।

ये खबर भी पढ़िए... 16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित

ये खबर भी पढ़िए... सेहत के लिए वरदान कड़कनाथ मुर्गा बना भारत का काला सोना, हो रहा भारी मुनाफा

क्या बताया परिजनों ने

पीड़िता की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। घटना के दिन गांव में शादी समारोह था और महिला के परिवार ने सोचा कि वह खेत में रुकी होगी, इसलिए तुरंत उसकी तलाश नहीं की। अगले दिन जब वे महिला को खोजने निकले तो उन्हें पता चला कि वह सुनील और हरि के साथ गई थी। एक स्थानीय महिला भूरीबाई ने बताया कि महिला एक शेड के पीछे दर्द में बेसुध पड़ी थी। महिला को होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति गंभीर थी।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर लोकायुक्त में IAS हर्षिका सिंह और IAS दिव्यांक सिंह पर जांच के लिए प्रकरण दर्ज

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में DHL इन्फ्रा के गैलेंड्री लैंडमार्क कॉलोनी में सैनिकों को ठगा, द सूत्र ने पहले ही कॉलोनी सेल को चेताया था

क्या था पूरा मामला

यह दर्दनाक मामला खंडवा के खालवा आदिवासी क्षेत्र का है, जहां 45 वर्षीय महिला एक वैवाहिक समारोह में शामिल हुई थी। समारोह के बाद वह लापता हो गई। अगली सुबह वह एक घर के पीछे बुरी हालत में मिली थी। रोशनी पुलिस चौकी अंतर्गत आदिवासी अंचल में हुए महिला के साथ गैंगरेप मामले में अब पुलिस ने भी गैंगरेप की बात स्वीकार कर ली है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। एएसपी रघुवंशी ने बताया कि इस बीच दोपहर में पीड़िता की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • खंडवा
  • आदिवासी महिला
  • गैंगरेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज