दमोह कलेक्टर के बाद अब आईएएस भव्या मित्तल के नाम पर ठगी, व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगे पैसे
Amresh Kushwaha | Oct 27, 2025, 13:08 IST
mp-khargon-collector-bhavya-mittal-fake-whatsapp-account
खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। वहीं, इस फर्जी अकाउंट के जरिए अफसरों को मैसेज कर पैसे भी मांगे गए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां ठगों ने आईएएस भव्या मित्तल (IAS Bhavya Mittal) की व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर जिले के अन्य अफसरों से पैसे मांगने की कोशिश की।
बता दें कि इससे पहले दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर (IAS Sudhir Kumar Kochar) के नाम से भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ऐसा ही किया गया था। वहीं, अब अधिकारी खुद को भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
वहीं खरगोन कलेक्टर दिव्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने एमपी पुलिस और सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। साइबर टीम (Cyber Team) इस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: दमोह पर गुप्त, कलचुरी, मुगल, मराठा और अंग्रेजों की रही हुकूमत, आप कब जा रहे हैं इसे निहारने
बीते दो दिन से ठग एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए लगातार मैसेज भेज रहे थे। इसमें कलेक्टर मित्तल की असली फोटो और नाम का उपयोग किया गया है। इसकी जानकारी तब सामने आई जब कुछ अधिकारियों ने खुद कलेक्टर से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी।
खरगोन न्यूज: सदन में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कबूला- अफसरों, ठेकेदारों की मिलीभगत से शराब महंगी
एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा (SP Dr. Ravindra Verma) ने बताया कि साइबर सेल (Cyber Cell) को जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। जल्दी ही ठग की पहचान हो सकती है।
दमोह न्यूज: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कर डाला ये गंदा काम
कुछ दिन पहले दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के नाम से भी व्हाट्सएप अकाउंट बना था। मोबाइल नंबर +84915677074 से कलेक्टर की फोटो और नाम लगाकर लोगों को मदद के लिए मैसेज भेजे गए। आईएएस सुधीर कुमार कोचर ने एसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश सोमवंशी सीधी, जैन उमरिया, बाथम रतलाम, नेहा झाबुआ, वैद्य विदिशा और कोचर दमोह कलेक्टर बने
बता दें कि इससे पहले दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर (IAS Sudhir Kumar Kochar) के नाम से भी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ऐसा ही किया गया था। वहीं, अब अधिकारी खुद को भी असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
विदेश से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज
खरगोन जनसंपर्क कार्यालय ने पुष्टि की है कि एक अज्ञात वियतनामी नंबर +84339410118 से मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस नंबर पर कलेक्टर भव्या मित्तल की डीपी लगी है। इस नंबर से मैसेज आने पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न देने की सलाह दी गई है।
👉अगर किसी शासकीय सेवक, मीडिया प्रतिनिधि अथवा नागरिक को फर्जी नंबर +84339410118 से कॉल अथवा मैसेज आया है तो कृपया खरगोन साइबर सेल प्रभारी श्री दीपक तलवारे 7471161617 से सम्पर्क कर साइबर सेल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।#JansamparkMP #khargone pic.twitter.com/2KBXUZi1N7
— Collector Khargone (@CollecterK) October 25, 2025
दो दिन तक चलती रही ठगी की कोशिश
खरगोन न्यूज: सदन में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कबूला- अफसरों, ठेकेदारों की मिलीभगत से शराब महंगी
FIR दर्ज कर जांच शुरू
दमोह न्यूज: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कर डाला ये गंदा काम
पहले दमोह कलेक्टर को भी बनाया था निशाना
नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी फर्जी आईडी पर ध्यान न दें, किसी प्रकार की बातचीत या लेन-देन न करें, क्योंकि यह साइबर फ्रॉड का प्रयास
===
सावधान रहें, अफवाहों से बचें#Damoh pic.twitter.com/Aq6tlWXLou
— Collector Damoh (@CollectorDamoh) October 23, 2025
खुद को साइबर फ्रॉड से बचाने के उपाय
- किसी भी अज्ञात APK फाइल (APK File) को ओपन न करें।
- अपना ओटीपी (OTP – One Time Password) किसी से साझा न करें।
- स्पैम लिंक (Spam Link) पर क्लिक न करें।
- मजबूत पासवर्ड (Strong Password) का उपयोग करें।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari