मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार, जानें कौन होगा लाभार्थी

Kaushiki | Feb 18, 2025, 16:33 IST
Share
MOHAN SARKAR
MOHAN SARKAR

एमपी सरकार 90 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने जा रही है, जिससे वे डिजिटल शिक्षा से जुड़कर अपने उच्च शिक्षा सफर को आसान बना सकें। लेकिन क्या सभी को मिलेगा यह लाभ या होंगी कुछ नई शर्तें...

मध्य प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत प्रदेश के 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने जा रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने होनहार छात्रों को ई-स्कूटी दी थी। अब इस योजना के तहत 21 फरवरी को 90 हजार छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उनके उच्च शिक्षा के सफर को आसान बनाना है।

ये खबर भी पढें...

सरकार की योजना से कैसे मिलेगा फायदा

प्रदेश सरकार हमेशा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई योजनाएं लाती रही है। मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत 12वीं के छात्र जो सत्र 2023-24 में 75% या उससे अधिक अंक ला चुके हैं, उन्हें 25 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे वे लैपटॉप खरीद सकें। इस योजना से पहले, 5 फरवरी को टॉपर्स को ई-स्कूटी दी गई थी। अब इस योजना के दूसरे चरण में लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। भोपाल के एडमिनिस्ट्रेटिव भवन अकादमी कैंपस में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्मान के साथ छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढें..

कौन से छात्र होंगे योजना के योग्य

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। जैसे
  • छात्र को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • सत्र 2023-24 में 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र योग्य होंगे।
  • टॉप 7 हजार 9 सौ छात्रों को पहले ही सरकार द्वारा ई-स्कूटी दी जा चुकी है।
  • बाकी योग्य छात्रों को 21 फरवरी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के छात्रों के बैंक खातों की जानकारी अपडेट कर ली है।

विद्यार्थियों का लंबा इंतजार खत्म

बता दें कि, इस योजना के तहत मिलने वाली राशि पहले दिसंबर 2024 में दी जानी थी, लेकिन सरकार के कुछ योजनाओं पर रोक लगाने के कारण इसे टाल दिया गया। राज्य सरकार ने 33 विभागों की 73 योजनाओं को रोक दिया था, जिनमें लाड़ली बहनों को आवास, स्कूली बच्चों को साइकिल और मेधावी छात्र सम्मान योजना भी शामिल थीं। हालांकि, 9 महीने के इंतजार के बाद अब छात्रों को यह लाभ मिलने वाला है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है।

ये खबर भी पढें...

योजना से प्रदेश को कैसे होगा लाभ

डिजिटल शिक्षा आज के दौर की जरूरत बन गई है और सरकार इस योजना के जरिए छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार का मानना है कि, ई-स्कूटी और लैपटॉप जैसे संसाधन छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। इससे उन्हें ऑनलाइन स्टडी मटेरियल, कोडिंग, डिजाइनिंग, और अन्य डिजिटल स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा को सशक्त बनाने और छात्रों को बेहतर संसाधन देने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढें...

FAQ

  1. मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना क्या है?
    यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं के मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी और लैपटॉप प्रदान करने के लिए चलाई गई है।
  2. लैपटॉप के लिए कितनी राशि मिलेगी?
    21 फरवरी 2025 को छात्रों के खातों में 25,000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
  3. इस योजना के पात्र कौन हैं?
    2023-24 में 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र इस योजना के पात्र हैं।
  4. क्या सरकार पहले भी कुछ छात्रों को ई-स्कूटी दे चुकी है?
    हां, 5 फरवरी 2025 को 7,900 टॉपर छात्रों को ई-स्कूटी दी गई थी।
  5. लैपटॉप वितरण कार्यक्रम कहां होगा?
    यह कार्यक्रम भोपाल के प्रशासनिक भवन अकादमी परिसर में आयोजित किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश सरकार का ऐलान
  • latest news
  • CM मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के लाभ
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज