भोपाल में पहली बार लव जिहाद का शिकार युवक, गोस्वामी से बना था खान
Amresh Kushwaha | Dec 08, 2025, 17:48 IST
love-jihad-bhopal-case-shubham-goswami-conversion
भोपाल में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। शुभम गोस्वामी ने मुस्लिम लड़की से प्यार के बाद अपना धर्म बदलकर अमन खान नाम रखा था। अब वह हिंदू धर्म में लौट आया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। इसमें एक युवक ने अपनी पीड़ा शेयर की है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना इस तरह की पहली घटना है। शुभम गोस्वामी नाम के युवक ने पहले धर्म परिवर्तन किया था। उसने अब हिंदू धर्म में वापसी किया है। यह मामला लव जिहाद का शिकार हुए युवक से जुड़ा है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल लव जिहाद केस के आरोपियों के घर पर चला मोहन सरकार का बुलडोजर, कॉलेज छात्राओं को बनाते थे निशाना
मंत्री विश्वास सारंग ने युवक के घर वापसी को लेकर एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि आज भोपाल के गुफा मंदिर में शुभम गोस्वामी का हिंदू धर्म में स्वागत किया गया है। महंत रामप्रवेश दास महाराज की मौजूदगी में यह समारोह हुआ है। शुभम को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः हिंदू धर्म में स्वीकार किया गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने शुभम को अंगवस्त्र पहनाकर शुभम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि शुभम की पीड़ा सुनकर हर हिंदू का दिल द्रवित हो गया है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल न्यूज: रोजाना 12 घंटे चलेगी भोपाल मेट्रो, हर 30 मिनट में होगा नया फेरा
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: भोपाल बोट क्लब और क्रूज की आड़ में लाखों की हेराफेरी, सुविधाओं के नाम पर अधिकारियों ने भरी जेब
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस मामले में शुभम पर दबाव डाला गया था। आरोपियों ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। इसके अलावा, आरोपियों ने शुभम के माता-पिता को भी धमकी दी थी। मंत्री ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं इन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अभी ये तीनों जेल में हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल मेट्रो दौड़ने को तैयार पर नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, जानें वजह
इस घटना के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह पहली बार है। लव जिहाद का शिकार हुआ युवक अब हिंदू धर्म में लौटने का कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि और लोग इस जाल में फंसे हैं, तो हम उनकी मदद के लिए तैयार हैं।
गोस्वामी से बना था खान
शुभम गोस्वामी ने एक मुस्लिम लड़की के प्यार में पड़कर अपना धर्म बदल कर लिया था। वह शुभम से अमन खान बन गया था। युवक के परिवार को धमकाकर उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। अब वह फिर से हिंदू धर्म में लौटने और अपना असली नाम शुभम गोस्वामी रख लिया है। यह पहली बार है जब किसी युवक ने लव जिहाद का शिकार होने का मामला सामने लाया है।
मंत्री सारंग ने कराई घर वापसी
आज भोपाल के गुफा मंदिर में महंत श्री रामप्रवेश दास महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभम गौस्वामी की हिंदू धर्म में घरवापसी पर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।
विगत दिनों जनदर्शन में शुभम ने अपनी पीड़ादायक आपबीती सुनाई थी, जिसे सुनकर हर हिंदू हृदय… pic.twitter.com/mFCF6uNRKS
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) December 8, 2025
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
दोषियों को किया गया गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़िए...MP News: भोपाल मेट्रो दौड़ने को तैयार पर नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, जानें वजह
हम मदद के लिए तैयार हैं- मंत्री सारंग
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava