नर्सिंग कॉलेजों में पुरुषों को भर्ती का रास्ता साफ, 100% महिला आरक्षण की शर्त हटी, ईसबी ने जारी किया विज्ञापन

Neel Tiwari | Jan 07, 2026, 14:06 IST
Share
MP-male-nursing-recruitment-relief
MP-male-nursing-recruitment-relief

मध्यप्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में भर्ती को लेकर चल रहे विवाद का हल हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद निकला। पहले 16 दिसंबर को जारी विज्ञापन में 286 पदों पर 100 प्रतिशत महिला आरक्षण की शर्त थी, लेकिन इसे अब हटा दिया गया है।

मध्यप्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में भर्ती को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। आज (7 जनवरी) हाईकोर्ट (MP High Court) में हुई सुनवाई के बाद पुरुष उम्मीदवारों की याचिका पर फैसला हो गया।

इसके बाद तुरंत ही मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया। पहले 286 पदों को पूरी तरह से महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है।

d733d4c8-5aa
d733d4c8-5aa


13 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

संशोधित विज्ञापन के अनुसार अब पात्र पुरुष उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन (एमपी नर्सिंग कॉलेज) कर सकेंगे। ईएसबी ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 जनवरी निर्धारित की है, जिससे पहले वंचित रह गए पुरुष अभ्यर्थियों को राहत मिली है। इस फैसले को नर्सिंग शिक्षा क्षेत्र में समान अवसर की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

16 दिसंबर के विज्ञापन से शुरू हुआ था विवाद

गौरतलब है कि 16 दिसंबर को जारी भर्ती विज्ञापन में प्रदेश के सरकारी नर्सिंग कॉलेजों (नर्सिंग कॉलेज एडमिशन) में कुल 286 अकादमिक पदों पर सीधी भर्ती का प्रावधान किया गया था। इनमें 40 एसोसिएट प्रोफेसर, 28 असिस्टेंट प्रोफेसर और 218 सिस्टर ट्यूटर के पद शामिल थे। लेकिन सभी पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए जाने से अनेक पात्र पुरुष उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

याचिका में उठाए गए संवैधानिक सवाल

याचिकाकर्ता नौशाद अली एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता विशाल बघेल ने पक्ष रखा। कोर्ट में उन्होंने तर्क दिया गया कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 के तहत महिलाओं को अधिकतम 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा सकता है। इसके बावजूद 100 प्रतिशत महिला आरक्षण देकर संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन किया गया। इसके अलावा यह भी कहा गया कि विभागीय भर्ती नियम और इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मापदंड लिंग के आधार पर भेदभाव की अनुमति नहीं देते।

ये खबरें भी पढ़ें....

100% महिला आरक्षण वाली नर्सिंग भर्ती पर HC ने सरकार मांगा जवाब- 286 पदों पर विवाद

अनसूटेबल कॉलेज के छात्रों ने हाईकोर्ट को गलत जानकारी देकर ली राहत, प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों ने दायर की PIL

एमपी में 400 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ा संकट

MP के 360 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में देरी, छात्र कर रहे प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार, 30 सितंबर है अंतिम तारीख

इंद्रा साहनी फैसले का भी दिया गया हवाला

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक इंद्रा साहनी केसका हवाला देते हुए कहा गया कि सामान्य परिस्थितियों में कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। ऐसे में 100 प्रतिशत महिला आरक्षण न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 16(2) के तहत प्रत्यक्ष भेदभाव की श्रेणी में आता है।

समान अवसर मिलने से पुरुष अभ्यर्थियों में खुशी

संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद पुरुष उम्मीदवारों में संतोष और उत्साह का माहौल है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह फैसला केवल नर्सिंग भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में सरकारी भर्तियों में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनेगा।



Tags:
  • MP High Court
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • नर्सिंग भर्ती
  • एमपी नर्सिंग कॉलेज
  • नर्सिंग कॉलेज
  • इंद्रा साहनी
  • इंद्रा साहनी केस
  • नर्सिंग कॉलेज एडमिशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान