15 जनवरी तक नर्सिंग कॉलेजों में होंगे एडमिशन, डिप्टी CM ने दिए निर्देश
Siddhi Tamrakar | Jan 03, 2025, 10:14 IST
DEPUTY CM RAJENDRA SHUKLA
मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए 15 जनवरी 2025 की समय सीमा (time limit) तय की गई है। यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए 15 जनवरी 2025 की समय सीमा (time limit) तय की गई है। यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस समय सीमा के अंदर प्रवेश प्रक्रिया (Admission process) पूरी कराई जाए।
प्रदेश के 190 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में 169 कॉलेजों को प्रवेश के लिए योग्य पाया गया था। 15 जनवरी को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के बाद, कोर्ट के निर्देशानुसार दूसरे नए कॉलेजों में भी प्रवेश की प्रक्रिया (Admission process) शुरू की जा सकती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टूडेंट्स का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी कामों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी और यह 14 जनवरी 2025 तक चलेगी। सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा दी की गई है।
इस संबंध में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य (Public Health) और चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) (नर्सिंग और पैरामेडिकल) के संचालक मनोज सरियाम, मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार के. रावत और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
190 कॉलेजों में एडमिशन की तैयारी
समय सीमा में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश
गुरुवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक साल 2024-25 के लिए सभी पात्र नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी की जाए। जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों (courses) के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया (प्रोसेस) को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यार्थियों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
बैठक में अधिकारी रहे उपस्थित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari