एमपी के पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सीपीसीटी परीक्षा अनिवार्य
Amresh Kushwaha | Nov 16, 2025, 16:48 IST
mp-panchayat-secretary-recruitment-changes-cpct-exam-required
मध्य प्रदेश में पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में अब CPCPT परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। साथ ही, सचिव पद के लिए आरक्षित पदों में ग्राम रोजगार सहायकों को मौका मिलेगा। कर्मचारी चयन मंडल के जरिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में पंचायत सचिव के पद की भर्ती प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया गया है। अब पंचायत सचिव बनने के लिए उम्मीदवार को कम्प्यूटर दक्षता परीक्षा (CPCPT) पास करनी होगी। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए नया नियम तैयार कर लिया है। यह जल्द ही लागू होने वाला है।
ये खबर भी पढ़िए...वीडियो कॉल पर कलेक्टर को ड्यूटी से गायब मिले 13 पटवारी- पंचायत सचिव, किया निलंबित
नए नियमों के तहत, पंचायत सचिव का पद अब जिला स्तर का होगा। हर जिले में सचिवों का एक कैडर होगा। पंचायतों में सचिव के पद की संख्या ग्राम पंचायतों की संख्या के बराबर होगी। इसका मतलब है कि हर जिले में सचिवों के पद अलग-अलग होंगे और उनका चयन जिला स्तर पर होगा।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी की सड़कों से गायब होंगी 15 साल पुरानी बसें, परमिट होंगे निरस्त, बस ऑपरेटर्स ने खोला मोर्चा
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पंचायत सचिव की शराब पार्टी का वीडियो वायरल! CEO ने जारी किया बयान
अब पंचायत सचिव के पदों के लिए ग्राम रोजगार सहायकों को भी मौका मिलेगा। इनमें जिन ग्राम रोजगार सहायकों ने पांच साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें यह अवसर मिलेगा। इसके अलावा, जो इस पद के लिए निर्धारित मापदंड भी पूरा करते हैं, वे इसके लिए पात्र होंगे। इसके लिए 50 प्रतिशत रिक्त पद ग्राम रोजगार सहायकों के लिए आरक्षित होंगे।
यह भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के जरिए आयोजित की जाएगी। इसके तहत, सचिव के रिक्त पदों की जानकारी एक जनवरी की स्थिति में प्रशासन को दी जाएगी। यह जानकारी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के जरिए दी जाएगी। इसके बाद चयन मंडल परीक्षा का आयोजन करेगा। साथ ही, सचिव पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।
ये खबर भी पढ़िए...साइबर ठगी : गैस बिल कम करने के लालच में पंचायत सचिव ने गवाएं लाखों
इस भर्ती प्रक्रिया में एक और बदलाव है। पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। इसके अलावा, उन्हें सीपीसीटी परीक्षा में हिंदी टाइपिंग की जानकारी भी होनी चाहिए।
नए नियमों के तहत, सचिवों को तीन स्तरों पर वेतन मिलेगा। पहले स्तर पर, नियुक्ति के बाद दो साल तक 10 हजार रुपए महीना मिलेगा। इसके बाद, दूसरे स्तर पर दो साल की सेवा के बाद 19 हजार 500 रुपए से 62 हजार रुपए तक मिलेगा। तीसरे स्तर पर, दस साल की सेवा के बाद 23 हजार 500 रुपए से 80 हजार रुपए तक मिलेगा।
नए नियमों का प्रारूप जारी
इस नए नियम को लेकर विभाग ने एक प्रारूप जारी किया है। इन नियमों को एक महीने बाद लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इस बीच, जिनके पास आपत्ति या दावा होगा, वे उसे विभाग को भेज सकते हैं। इसके बाद राज्य सरकार इन नियमों को अंतिम रूप देकर लागू कर देगी।
ये खबर भी पढ़िए...वीडियो कॉल पर कलेक्टर को ड्यूटी से गायब मिले 13 पटवारी- पंचायत सचिव, किया निलंबित
पंचायत सचिव के पद का जिला स्तर पर गठन
ये खबर भी पढ़िए...एमपी की सड़कों से गायब होंगी 15 साल पुरानी बसें, परमिट होंगे निरस्त, बस ऑपरेटर्स ने खोला मोर्चा
पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया वाली खबर पर एक नजर...
|
ग्राम रोजगार सहायकों को मिलेगा आरक्षित पदों में अवसर
कर्मचारी चयन मंडल करेगी भर्ती
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...
ये खबर भी पढ़िए...साइबर ठगी : गैस बिल कम करने के लालच में पंचायत सचिव ने गवाएं लाखों
हिंदी टाइपिंग भी होगा अनिवार्य
तीन स्तरों पर मिलेगा वेतन
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava