मध्य प्रदेश सरकार की PM Shri Air Ambulance सेवा की सुविधा अब रात में भी

Sandeep Kumar | Apr 19, 2025, 23:26 IST
Share
mp-pm-shri-air-ambulance
mp-pm-shri-air-ambulance

मध्य प्रदेश सरकार की पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा में एक नई सुविधा जुड़ने जा रही है। इस सेवा के तहत दो इंजन वाले हेलीकाप्टर का इस्तेमाल होगा, जो रात में भी उड़ान भर सकेंगे।

MP NEWS: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए एमपी सरकार की पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा में एक बदलाव करेगी। पीएम श्री एयर एंबुलेंस की सुविधा रात के समय भी उपलब्ध होगी। इससे गंभीर रूप से बीमार रोगियों को इलाज के लिए रात में भी बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। इस नई सुविधा के लिए दो इंजन वाले हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो रात में भी उड़ान भरने में सक्षम होंगे।

2 माह में शुरू हो सकती है हेलीकॉप्टर सुविधा

PM Shri Air Ambulance सेवा की टेंडर प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सेवा देने वाली कंपनी के बीच सहमति बन चुकी है। लगभग दो महीनों के भीतर इस सेवा का प्रारंभ होने की उम्मीद है। विमान द्वारा यह सेवा पहले से ही उपलब्ध है। अब हेलीकॉप्टर के जरिए इसे उन क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा, जहां हवाई पट्टी नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए... हनीट्रैप में फंसा फूल वाला! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, मांगे 10 लाख

इनको मिलेगा लाभ

आयुष्मान कार्डधारी लोगों को इस सेवा का निशुल्क लाभ मिल रहा है। पिछले एक साल में 60 लोगों को इस सुविधा का लाभ मिला, जिनमें से 80 प्रतिशत आयुष्मान कार्डधारी थे। अन्य लोग भी इस सेवा का लाभ निर्धारित शुल्क पर उठा सकते हैं, जिसमें रात में हेलीकाप्टर सेवा की दरें अभी तय नहीं की गई हैं, लेकिन उम्मीद है कि पुरानी दरों से इसमें थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नई तबादला नीति आएगी, मई-जून में होंगे ट्रांसफर

दुर्घटना बीमा और अन्य सुविधाएं

इस सेवा के तहत रोगियों के लिए 50 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा, यह सेवा सिर्फ 80 प्रकार की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़िए... मौत के साए में सौदा: बहन बिलखती रही, भाई ने बंटवारे के बाद दी मुखाग्नि

किसको मिलेगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा

अभी तक एयर एम्बुलेंस का उपयोग आर्थिक रुप से संपन्न लोग ही कर पाते हैं। सरकार प्रोजेक्ट में सफल हुई तो सरकारी कर्मचारियों को एवं आम लोगों के लिए भी एयर एम्बुलेंस का उपयोग किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... 'अब जीना नहीं चाहतीं', राष्ट्रपति को पत्र लिख रो पड़ीं लाड़ली बहनें

Tags:
  • MP News
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • PM Shri Air Ambulance
  • पीएम श्री एयर एंबुलेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि