अब सागर में महिलाओं ने किया पुलिस पर हमला, कई घायल, 1 महीने में 5वीं घटना

Rohit Sahu | Mar 28, 2025, 08:15 IST
Share
sagar police
sagar police

मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मध्य प्रदेश में पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला सागर जिले (Sagar) के सुरखी थाना क्षेत्र (Surkhi Police Station) के महुआखेड़ा गांव का है, जहां गुरुवार शाम अरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी के परिजनों, महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा। बाद में अतिरिक्त बल लेकर पहुंची और गांव में स्थिति संभाली।

चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करना था, जिनके खिलाफ वारंट निकले हुए थे। सुरखी थाना पुलिस गिरफ्तारी के लिए महुआखेड़ा गांव पहुंची। हालांकि, टीम गलती से जैसीनगर थाना क्षेत्र (Jaisinagar Police Station) के महुआखेड़ा गांव पहुंच गई। जब पुलिस ने ग्रामीणों से वारंटियों के बारे में पूछताछ शुरू की, तो कुछ स्थानीय लोगों के साथ बहस हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद अचानक पथराव शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पत्थर लगने से चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल (Additional Police Force) मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस महीने पहले भी हुए पुलिस पर हमले

मध्य प्रदेश में पुलिस पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी राज्य में कई स्थानों पर पुलिस टीमों को हमलों का सामना करना पड़ा है। ये इस महीने की पांचवी घटना है। इसके पहले 4 बार पुलिस पर इस तरह हमले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: MP में पुलिस का डर खत्म! खुलेआम मंदिर के बाहर तलवार लहराते 'मियां भाई' का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला

कब कब हुए पुलिस पर हमले

  • 15 मार्च - मऊगंज:शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई रामचरण गौतम की मौत।
  • 15 मार्च - इंदौर:वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प, पुलिसकर्मियों पर हमला।
  • 20 मार्च - दमोह:पुलिस पर बदमाशों का हमला, हथियार जब्त करने गई टीम पर हमला, एएसआई घायल।
  • 23 मार्च - सीहोर:इछावर में कोर्ट मैरिज विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल।
यह भी पढ़ें: मऊगंज में आदिवासियों का पुलिस पर हमला, ASI की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें: आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामले में गंगा पाठक के घर पर पुलिस की दबिश

Tags:
  • MP News
  • एमपी पुलिस
  • MP Police
  • मध्य प्रदेश
  • Sagar Police
  • ईंट पत्थरों से पुलिस पर हमला
  • policeman
  • पुलिस पर हमला
  • Madhaya Pradesh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच