परीक्षा से 9672 प्राथमिक शिक्षकों का चयन, 99.27 रहा अनारक्षित कैटेगरी का कटऑफ

Sanjay Sharma | Feb 27, 2026, 23:36 IST
Share
mp-primary teacher exam results
Photograph: (THESOOTR)

मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में 9672 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर निर्धारित किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

News In Short

  • 9672 अभ्यर्थियों का चयन प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में हुआ।
  • कटऑफ पर्सेंटाइल ओपन और आरक्षण श्रेणियों के आधार पर अलग थे।
  • अतिथि शिक्षकों के लिए 30% आरक्षण के तहत मुआवजा दिया गया।
  • अनारक्षित ओपन श्रेणी में कटऑफ 99.27 पर्सेंटाइल रहा।
  • विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ पर्सेंटाइल थे।

News In Detail

BHOPAL. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। चार माह से अभ्यर्थी इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में प्रदेश भर से 110745 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 7251 अभ्यर्थी गायब रहे, जबकि 103494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पर्सेँटाइल के आधार पर रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा परिणाम का कटऑफ अलग- अलग कैटेगरी और श्रेणियों के आधार पर किया गया है जिसमें चयनित 9672 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। रिजल्ट देखने के लिए https://esb.mp.gov.in लिंक पर जा सकते हैं।

रिजल्ट देखने का लिंक करें क्लिक...

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा परिणाम

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के बहुप्रतीक्षित परिणाम को कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसमें अतिथि शिक्षकों को भी 30 फीसदी आरक्षण के आधार पर जगह मिली है।

ओपन और अतिथि शिक्षकों अलावा परिणाम को एससी, एसटी, ओबीसी, अनारक्षित और ईडब्ल्युएस कैटेगरी में वर्टिकल आरक्षण के आधार पर जारी किया गया है। जिसमें हॉरिजोन्टल आरक्षण के आधार पर दिव्यांग, महिला और अन्य श्रेणियों को अलग से शामिल किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें...

विधानसभा में उठा 'The Sootr' के खुलासे का मुद्दा, स्कूल शिक्षा मंत्री ने कबूल की भ्रष्टाचार की बात

एसटी ओपन श्रेणी में कटऑफ 6.05

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परिणाम में ईडब्ल्युएस कैटेगरी में अतिथि शिक्षक महिला श्रेणी में कटऑफ 66.07 पर्सेंटाइल रहा है। जबकि अतिथि शिक्षक ईडब्ल्युएस ओपन श्रेणी का कटऑफ 85.44 रहा है।

अतिथि शिक्षक ओबीसी महिला श्रेणी में कटऑफ 70.66 गया है। अतिथि शिक्षक ओबीसी ओपन श्रेणी का कटऑफ 88.15 पर्सेंटाइल आया है। अतिथि शिक्षक एससी महिला कैटेगरी में कटऑफ की स्थिति 18.21 पर्सेटाइल जबकि ओपन श्रेणी में कटऑफ 66.99 पर्सेंटाइल रहा है।

अतिथि शिक्षक एसटी महिला और एसटी ओपन श्रेणी में कटऑफ पर्सेंटाइल अंक 6.05 रहे हैं। वहीं अनारक्षित महिला श्रेणी के अतिथि शिक्षक वर्ग के कटऑफ पर्सेंटाइल 71.11 हैं। अनारक्षित ओपन श्रेणी का कटऑफ 88.66 रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में आपदा पीढ़ितों का हक भी हड़प रहे घोटालेबाज

62 घंटे की कार्यवाही के बाद एमपी विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

ओबीसी महिला श्रेणी में कटऑफ 93.76

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के परिणाम में गैर अतिथि शिक्षकों के पदों के लिए चयन परीक्षा के लिए अलग कटऑफ सूची जारी की गई है। ईडब्ल्युएस की महिला श्रेणी का कटऑफ 92.38 पर्सेंटाइल रहा है जिसमें 215 लोगों ने जगह बनाई है।

वहीं ओपन श्रेणी में 210 अभ्यर्थियों की सूची का कटऑफ 97.31 रहा है। ओबीसी महिला श्रेणी की कटऑफ सूची में 295 अभ्यर्थी हैं जिनका कटऑफ पर्सेंटाइल 93.76 रहा है तो ओबीसी ओपन श्रेणी में 183 अभ्यर्थियों की सूची का कटऑफ 98.52 पर्सेंटाइल रहा है। अनुसूचित जाति कैटेगरी की महिला श्रेणी की सूची में 388 नाम हैं जबकि कटऑफ की स्थिति 75.65 पर्सेंटाइल रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

अनारक्षित कैटेगरी में कटऑफ 99.27

अनुसूचित जाति ओपन श्रेणी में 381 नामों की चयन सूची का कटऑफ 88.08 है। एसटी महिला श्रेणी की सूची में चयनित अभ्यर्थी 522 हैं जबकि कटऑफ की स्थिति 31.49 पर्सेंटाइल रही है जबकि एसटी ओपन श्रेणी में 478 चयनित अभ्यर्थी हैं जबकि कटऑफ पर्सेंटाइल 41.35 है।

कर्मचारी चयन परीक्षा द्वारा जारी रिजल्ट में अनारक्षित कैटेगरी की महिला श्रेणी की चयन सूची में 712 नाम हैं जबकि कटऑफ पर्सेंटाइल 95.80 रहा है। वहीं अनारक्षित कैटेगरी की ओपन श्रेणी की चयन सूची में 672 अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। जबकि कटऑफ पर्सेंटाइल की स्थिति 99.27 रही है।



Tags:
  • अनुसूचित जाति
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • आरक्षण
  • चयन सूची
  • प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा