MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Feb 27, 2026, 21:53 IST
Share
mp-top-news
mp-top-news

नमस्कार, सोम डिस्टिलरीज केस से एमपी हाईकोर्ट के दो जजों का किनारा, स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार: सोम डिस्टिलरीज केस से दो जजों का किनारा

कई अदालतों में लंबित मामलों से घिरी सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। जबलपुर हाईकोर्ट में इस मामले में लगातार दो जज खुद को सुनवाई से अलग कर चुके हैं। पहले जस्टिस विशाल मिश्रा ने बिना कारण दर्ज किए खुद को मामले से अलग किया था। इसके बाद मामला जस्टिस संदीप एन. भट्ट की बेंच में लिस्ट हुआ था। वहीं अब जस्टिस भट्ट ने भी खुद को इस मामले से अलग कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड से मौत पर तीन सवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलग-अलग जवाब

इंदौर में 29 दिसंबर को सामने आए भागीथरपुरा दूषित पानी कांड में मौतों की असल संख्या आज भी पहली है। अभी तक यहां विविध दावों के अनुसार 35 मौत हो चुकी है। लेकिन मप्र शासन के अनुसार मौतों की संख्या अलग है। मप्र विधानसभा में मौतों की संख्या की जानकारी गलत बताने के आरोप लगाकर कांग्रेस के विधायक पहले ही हंगामा कर चुके हैं। अब शुक्रवार को फिर इसे लेकर तीन सवाल हुए और दो अलग-अलग जवाब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में आदिवासी भूमि को लेकर बड़ा खुलासा, इन आईएएस अफसरों की मंजूरी से हो गया खेल!

कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने एमपी विधानसभा में इसकी जानकारी दी। जानिए, इस पूरे घटनाक्रम में क्या हुआ और कौन से अधिकारी शामिल थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BJP में पद के हिसाब से चंदा: विधायक-महापौर से मिल रहा इतना, मंत्री से और भी ज्यादा

भारतीय जनता पार्टी ने अपना आजीवन सहयोग निधि अभियान तेज कर दिया है। इस बार नेताओं से अच्छा खासा चंदा लेने की योजना है। राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों पर बड़ा लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी धान परिवहन में 2.79 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW ने दर्ज की FIR

बालाघाट में एक बड़े आर्थिक अपराध का खुलासा हुआ है। EOW ने सरकारी धान की हेराफेरी और धोखाधड़ी के आरोप में मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों समेत राइस मिल संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला 2.79 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को क्यों याद आए संत कबीर दास, क्या खुद से नाराज हैं?

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी इंदौर विधानसभा 1 में हुए भागीरथपुरा कांड के बाद से ही उलझे हुए हैं। इस कांड के बाद भले ही वह कह रहे हैं कि, मैं तीन दिन तक सोया नहीं और वहीं कुर्सी डालकर बैठा रहा। इसके बावजूद उनके बयानों ने राजनीतिक बवाल खड़ा किया है। हाल ही में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को औकात में रहने की नसीहत दे डाली। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया (X) पर संत कबीर दास का एक दोहा लिखा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कॉलेज लाइफ एन्जॉय के नाम पर लड़कियों को उकसाने वाली छात्रा सस्पेंड, जांच जारी

इंदौर के फेमस देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डेटा साइंस फर्स्ट ईयर की एक छात्रा को संदिग्ध गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। आरोप है कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। यह छात्रा हॉस्टल की लड़कियों को कॉलेज लाइफ एन्जॉय करने के नाम पर छात्राओं को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही थी। इस घटना के बाद से हॉस्टल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर के स्कूल में हिजाब पहनकर आई बच्चियों को परीक्षा देने से रोका

मध्यप्रदेश के इंदौर में पहली बार हिजाब को लेकर विवाद हुआ है। यहां सिरपुर के एक निजी स्कूल में महिला टीचर ने दो बच्चियों को हिजाब पहनकर आने के कारण बोर्ड परीक्षा देने से रोक दिया। यह घटना सिरपुर के न्यू मॉर्निंग स्टार स्कूल में हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कैसे उठा यह मुद्दा?

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन एक प्रमुख धार्मिक नगरी बनकर उभरा है। एमपी में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उज्जैन ही जाते हैं। इसके चलते मंदिर की आय भी खूब बढ़ गई है। अब इसे लेकर एक सवाल उठ रहा है कि आखिर महाकाल मंदिर की चल-अचल संपत्ति कितनी है?यह सवाल एमपी विधानसभा में 26 फरवरी को उठा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दसवीं के बाद 5वीं-8वीं के पेपर लीक, टेलीग्राम पर बिक रहे पेपर, विभाग बेखबर

एमपी टॉप न्यूज: प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं (5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा एमपी) के पेपर लीक होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार, 26 फरवरी को भोपाल में 8वीं संस्कृत का पेपर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ही बाहर आ गया था। जानकारी के अनुसार बच्चों तक प्रश्नपत्र एक दिन पहले ही पहुंच गया था। इसके बाद वही पेपर वॉट्सएप पर भी भेज दिया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण से पहले लगे थे मारपीट के आरोप, 6 दिन में बदला घटनाक्रम

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले में यह जानकारी सामने आई है कि पहले उनपर मारपीट के आरोप लगे थे। 6 दिन बाद वही शिकायतकर्ता स्वामी आशुतोष ब्रह्मचारी यौन शोषण के आरोपो के साथ कोर्ट पहुंचे थे। प्रयागराज में चल रहा विवाद अब कई परतों में खुल रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर सिर्फ यौन शोषण के आरोप ही नहीं लगे थे, बल्कि उससे पहले उन्हीं शिकायतकर्ता द्वारा हिंसा और मारपीट का मामला भी दायर किया गया था। अब पॉक्सो केस में गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बीच पूरा घटनाक्रम चर्चा में है। चर्चा इस बात की भी चल रही है कि आखिर 6 दिनों के भीतर ही एक के बाद एक हिंसा और यौन शोषण के आरोप सामने क्यों आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • सोम डिस्टिलरीज
  • महाकाल लोक
  • बाबा महाकाल
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती