अब दागी अफसरों पर होगी सख्ती, प्रमोशन के साथ छिन सकता है प्रभार

Ramanand Tiwari | Published:
Share
प्रमोशन में दागी अफसरों पर सख्ती
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्य प्रदेश में पदोन्नति प्रक्रिया के बीच कर्मचारियों के रिकॉर्ड जांचे जा रहे हैं। दागी सेवा रिकॉर्ड वालों की प्रमोशन और कार्यवाहक जिम्मेदारी प्रभावित हो सकती है।

ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...

  • प्रदेश में नियमित पदोन्नति प्रक्रिया चल रही है।
  • दागी और विवादित कर्मचारियों पर सरकार करेगी सख्ती।
  • विभागीय-लोकायुक्त जांच वालों की अटक सकती है पदोन्नति।
  • कार्यवाहक प्रभार भी लिया जा सकता है वापस।
  • सभी विभागों में सेवा रिकॉर्ड और एसीआर की दोबारा जांच।
  • पुलिस समेत कई विभागों के हजारों कर्मचारी समीक्षा के दायरे में।
मध्य प्रदेश में वर्षों बाद नियमित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होते ही हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड की दोबारा जांच शुरू हो गई है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि केवल बेदाग सेवा रिकॉर्ड वाले कर्मचारियों को ही प्रमोशन मिलेगा।

इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच, लोकायुक्त जांच, आपराधिक मामला या गंभीर शिकायत लंबित है, उनकी पदोन्नति रुक सकती है। इतना ही नहीं, ऐसे अधिकारियों का मौजूदा कार्यवाहक प्रभार भी वापस लिया जा सकता है।

क्या है सरकार का नया फोकस?

सरकार का उद्देश्य सिर्फ पदोन्नति देना नहीं, बल्कि प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना भी है। इसी वजह से पदोन्नति नियम-2025 लागू होने के बाद सभी विभागों में पात्र कर्मचारियों की नए सिरे से स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।

mp Promotion में इन पर ज्यादा असर

जिन अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ...

  • विभागीय जांच लंबित है।
  • आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
  • लोकायुक्त या अन्य एजेंसियों की जांच चल रही है।
  • एसीआर (वार्षिक गोपनीय चरित्रावली) में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज है।
  • अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप हैं।
  • ऐसे कर्मचारियों को नियमित पदोन्नति सूची से बाहर रखा जा सकता है।

कार्यवाहक प्रभार भी खतरे में

सरकार ने विभागों से कहा है कि समीक्षा के दौरान यदि कोई अधिकारी नियमों के अनुसार अयोग्य पाया जाता है, तो उसका वर्तमान कार्यवाहक प्रभार भी वापस लेने पर विचार किया जाए। यानी केवल प्रमोशन ही नहीं, पहले से मिला अतिरिक्त दायित्व भी छिन सकता है।

क्यों करनी पड़ रही है दोबारा जांच?

2002 के एमपी प्रमोशन नियम न्यायालय में निरस्त होने के बाद नियमित पदोन्नतियां लंबे समय तक रुकी रहीं। इसके बाद 2021 में अंतरिम व्यवस्था के तहत पात्र कर्मचारियों को कार्यवाहक प्रभार दिया गया था। अब नए नियम लागू होने के बाद सरकार स्थायी पदोन्नति से पहले हर रिकॉर्ड की दोबारा जांच कर रही है, ताकि भविष्य में कानूनी विवाद न हो।

इन विभागों में सबसे ज्यादा असर

पुलिस, राजस्व, सहकारिता, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा समेत कई विभागों में समीक्षा चल रही है। सबसे ज्यादा प्रभाव पुलिस विभाग पर पड़ सकता है, जहां विभागीय जानकारी के अनुसार करीब 15 हजार पुलिसकर्मी विभिन्न उच्च पदों का कार्यभार संभाल रहे हैं। अब इनके सेवा रिकॉर्ड और पात्रता की फिर से जांच की जा रही है।

साफ रिकॉर्ड वालों के लिए बड़ा मौका

जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड अच्छा है और जिनके खिलाफ कोई गंभीर मामला लंबित नहीं है, उनके लिए नियमित पदोन्नति का रास्ता साफ माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि पूरी प्रक्रिया नियम आधारित और पारदर्शी होगी, ताकि योग्य कर्मचारियों को बिना विवाद पदोन्नति मिल सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Promotion Update: सीएम की सीधी मॉनिटरिंग, फिर भी कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

दतिया उपचुनाव में नामांकन का महासंग्राम, शक्ति प्रदर्शन के बीच असली परीक्षा संगठन की

श्रेय लेने की होड़, मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक, हुई जुबानी जंग

MP हाईकोर्ट में वक्फ बोर्ड की एंट्री, कहा- बिना सुने कोई फैसला न हो

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • प्रमोशन
  • लोकायुक्त जांच
  • पदोन्नति नियम
  • विभागीय जांच
  • mp Promotion
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?