MP में मौत के सवा महीने बाद पुलिसकर्मी को मिला प्रमोशन , जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
Vikram Jain | Published:
MP Ratlam dead policeman got promotion
मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस विभाग ने अपने एक ऐसे सहायक उपनिरीक्षक को पदोन्नत कर दिया जिसकी मौत सवा महीने पहले ही हो चुकी है। विभाग का कहना है कि अपडेट नहीं होने के कारण यह त्रुटि हुई होंगी।
आमीन हुसैन, RATLAM. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रतलाम जिले में पुलिस विभाग ने अपने एक ऐसे सहायक उपनिरीक्षक को पदोन्नत कर दिया जिसकी मृत्यु को करीब सवा महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। रतलाम पुलिस विभाग ने शुक्रवार को सहायक उपनिरीक्षक सें उपनिरीक्षक पदोन्नति की सूची जारी की जिसमें यह अनोखा मामला सामने आया है।
रतलाम पुलिस का कहना हैं कि सूचना हमारे द्वारा दी जा चुकी थी लेकिन शायद अपडेट नहीं होने सें यह त्रुटि हुई होंगी। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रदेश के सहायक उप निरीक्षकों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए सूची जारी की है। इस मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा का कहना है कि सारी जानकारी भेज दी गई थी, शायद अपडेट नहीं हुई। जानकारी फिर भेजी गई है, तुरंत सूची मे सें नाम हटा दिया जायेगा।
दरसअल, पुलिस विभाग की प्रमोशन लिस्ट में रतलाम जिले के 7 सहायक उपनिरीक्षकों को भी उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया हैं। जिनमें से एक नाम प्रकाश चंद्र रालोटिया का हैं। यह सहायक उप निरीक्षक के रूप में रतलाम के दीनदयाल नगर पुलिस थाने में तैनात थे। इनका नाम भी पदोन्नति सूची में हैं। इनको भी सहायक उप निरीक्षक सें उप निरीक्षक बना दिया गया। प्रमोशन लिस्ट में प्रकाश चंद्र रालोटिया का नाम विभाग और परिवार के लिए बड़ा दुख देने वाले रहा।
ये खबर भी पढ़ें... MP : एडीजी उपेंद्र जैन बने स्पेशल डीजी , राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल बढ़ा
दुख की यह थी वजह प्रकाशचंद रालोटिया की 25 साल की नौकरी हो गई थी इनको कई दिनों से प्रमोशन मिलने का इंतजार था, लेकिन प्रकाश चंद्र रालोटिया को पुलिस विभाग ने पदोन्नति दी उनकी मौत के सवा माह बाद। पुलिस विभाग को बड़ा सचेत माना जाता हैं शायद विभाग की लापरवाही कहे या विज्ञान के इस युग में अपडेट ना होना।
ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : एसीबी ने 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा , किसान से इसलिए मांगी थी घूस
बता दें कि 21 मई 2024 को हुए एक सड़क हादसे में प्रकाशचंद्र रालोटिया का निधन हो गया था। यह जानकारी विभाग को उसी समय लग गई थी विभाग के जिला स्तर से सारी जानकारी हेड क्वाटर भेज दी गई थी। लेकिन उसके बावजूद इस तरह से पदोन्नति सूची में त्रुटि होना, मृतक के परिजनों के दुख पर नमक छिड़कने जैसा होता हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग , सिर फटने से हुई मौत
ये खबर भी पढ़ें... नई संसद में वक्ताओं का टोटा , जानें क्यों मेडन स्पीच देने का मौका दे रहे सभापति
रतलाम न्यूज, एमपी न्यूज, रतलाम पुलिस, एमपी पुलिस
रतलाम पुलिस का कहना हैं कि सूचना हमारे द्वारा दी जा चुकी थी लेकिन शायद अपडेट नहीं होने सें यह त्रुटि हुई होंगी। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रदेश के सहायक उप निरीक्षकों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए सूची जारी की है। इस मामले में रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा का कहना है कि सारी जानकारी भेज दी गई थी, शायद अपडेट नहीं हुई। जानकारी फिर भेजी गई है, तुरंत सूची मे सें नाम हटा दिया जायेगा।
दीनदयाल नगर पुलिस थाने में तैनात थे प्रकाश चंद्र
ये खबर भी पढ़ें... MP : एडीजी उपेंद्र जैन बने स्पेशल डीजी , राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल बढ़ा
कई दिनों से था प्रमोशन मिलने का इंतजार लेकिन...
ये खबर भी पढ़ें.. Chhattisgarh : एसीबी ने 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा , किसान से इसलिए मांगी थी घूस
हादसे में हुई प्रकाशचंद्र रालोटिया की मौत
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग , सिर फटने से हुई मौत
ये खबर भी पढ़ें... नई संसद में वक्ताओं का टोटा , जानें क्यों मेडन स्पीच देने का मौका दे रहे सभापति
रतलाम न्यूज, एमपी न्यूज, रतलाम पुलिस, एमपी पुलिस
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel