MP : मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस , पुलिस ने की एनएसए की कार्रवाई
Vikram Jain | Jun 15, 2024, 20:19 IST
MP Ratlam Police Action Temple throwing cow head case
जावरा में महादेव मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।
आमीन हुसैन@ RATLAM. रतलाम के जावरा स्थित प्रसिद्ध श्री जागनाथ महादेव मंदिर में गोवंश का कटा सिर फेंकने के मामले में पुलिस लगातार एक्शन में है। पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के अवैध निर्माण वाले मकान पर बुलडोजर चलाया और जमींदोज कर दिया। शनिवार को चारों आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस ने चारों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई की। पुलिस ने चारों आरोपियों को उज्जैन के भैरोगढ़ जेल भेज दिया है।
आरोपियों में सलमान और शाकिर की गिरफ्तारी शुक्रवार को सुबह ही हो गई थी। इन दोनों पर मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का आरोप है। वहीं आरोपी शाहरुख और नौशाद को देर रात पकड़ा गया।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी सलमान पिता मोहम्मद मेवाती (24) निवासी मेवातीपुरा जावरा और शाकीर पिता शाहिद कुरैशी (19) निवासी जेल रोड जावरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शाकिर और सलमान से पूछताछ के बाद पुलिस ने नौशाद उर्फ हनुमार (40) पिता भूरू खां कुरैशी निवासी जूना कबाड़ा जावरा और शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार निवासी अरब साहब कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने गोवंश को काटा था। गाय का सिर सलमान और शाकिर को मंदिर में फेंकने के लिए दे दिया।
मामले में गिरफ्तार आरोपी नौशाद पर पहले से 28 केस दर्ज हैं। वह एक बार जिला बदर भी रह चुका है। बाकी के तीनों आरोपियों की पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। सलमान गैरेज पर काम करता है। शाकिर कुछ नहीं करता। पुलिस को किसी साजिश की आशंका है।
ये खबर भी पढ़ें... जावरा में मंदिर परिसर में बछड़े का कटा सिर फेंकने के बाद प्रशासन ने चलाया आरोपियों के घर बुलडोजर
आरोपी शाकिर और सलमान दोनों मेवातीपुरा जेल रोड गली के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दोनों के मकान के आगे के 10-10 फीट के हिस्से तोड़ दिए गए। दोनों के घर की दीवार एक है। शाकिर के घर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।
ये खबर भी पढ़ें... MP : 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष , आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर , एक गिरफ्तार
बता दें कि जावरा में जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिलने के बाद बवाल हो गया था। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने शहर बंद करा दिया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान शहर में एक जगह पर गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इधर, घटना के बाद शुक्रवार शाम को मंदिर का शुद्धिकरण किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : 3 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को करना पड़ा कलेक्टर-एसपी को सस्पेंड करने का फैसला
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का मामला, आरोपियों का जुलूस निकाला, रतलाम पुलिस का एक्शन, जागनाथ महादेव मंदिर का मामला, रतलाम न्यूज

आरोपी नौशाद पर पहले से दर्ज हैं 28 केस

क्या है पूरा मामला
बता दें कि जावरा में जागनाथ मंदिर परिसर में गोवंश का कटा सिर मिलने के बाद बवाल हो गया था। घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने शहर बंद करा दिया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान शहर में एक जगह पर गुस्साई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इधर, घटना के बाद शुक्रवार शाम को मंदिर का शुद्धिकरण किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : 3 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सीएम को करना पड़ा कलेक्टर-एसपी को सस्पेंड करने का फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का मामला, आरोपियों का जुलूस निकाला, रतलाम पुलिस का एक्शन, जागनाथ महादेव मंदिर का मामला, रतलाम न्यूज
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग