तीन पत्नियों के पति ने थाना परिसर में खाया जहर, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Ravi Singh | Jan 17, 2025, 18:41 IST
Share
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो Photograph: (the sootr)

रीवा में ज्ञानेंद्र पांडे नाम के शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां कीं। जब तीसरी पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया तो पति ने थाना परिसर में ही जहर खा लिया।

कपिल शर्मा की एक फिल्म रिलीज हुई थी, 'किस-किस को प्यार करूं' जिसमें कपिल शर्मा की तीन पत्नियां थीं। यह एक रील लाइफ स्टोरी थी जिसमें तीनों पत्नियां आखिरकार एक हो जाती हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा आसानी से नहीं होता। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पति की तीन पत्नियां थीं।

पति ने खाया जहर

मामला मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित महिला थाने का है। जहां ज्ञानेंद्र पांडे नाम के शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी सुशीला पांडे और दूसरी पत्नी सुनीता पांडे उसके साथ रहती हैं। जबकि उसकी तीसरी पत्नी सुमन साकेत अलग रहती है। जब तीसरी पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया तो पति ने थाने परिसर में ही जहर खा लिया। फिलहाल उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पत्नियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पति खुद पुलिस के पास पहुंचा था।

पत्नी का ध्यान नहीं रखते पांडेय जी

पत्नी सुमन का तर्क है कि पांडेय जी उसका ख्याल नहीं रखते हैं। इसलिए वह अलग रहना चाहती है। इस मामले को लेकर महिला थाने में आवेदन दिया गया। पुलिस ने पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया। थाने के बाहर पांडेय जी और तीसरी पत्नी ने बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी। पांडेय जी किसी भी कीमत पर अपनी तीसरी पत्नी को खोना नहीं चाहते थे। इसलिए जब तीसरी पत्नी सुमन साकेत बाकी दो सह पत्नियों के साथ रहने को राजी नहीं हुई तो पांडेय ने गुस्से में थाने के बाहर जहर खा लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

फोटोग्राफर को गर्लफ्रेंड ने बुलाया सुनसान इलाके में और कर दिया कांड

बोर्ड के स्टूडेंट्स को अब ऐसे मिलेगा बोनस मार्क्स.... जानिए ये स्कीम

तीन पत्नियों के साथ रहना चाहता था पांडेय

तीनों पत्नियां अपने पति को बेहोशी की हालत में देखकर दंग रह गईं। चीख-पुकार सुनकर पुलिस पहुंची और उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गई। डीएसपी महिला सेल प्रतिभा शर्मा का कहना है कि ज्ञानेंद्र पांडेय तीन पत्नियों के साथ रहना चाहता था। यही विवाद की वजह है। तीसरी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं है। लेकिन ज्ञानेंद्र उसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहता।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ में उप महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता से साथ ठगी, लगा चूना

कमिश्नर के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, ननि अधिकारियों में मचा हड़कंप

मामले की गंभीरता से जांच

डीएसपी के मुताबिक, पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए थाने बुलाया गया था। इसी बीच ज्ञानेंद्र पांडेय ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa News
  • crime news
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Mahila Thana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई