सिया में ठप हुईं बैठकें, सचिव ट्रेनिंग पर, अध्यक्ष बेखबर
Sourabh Bhatnagar | May 15, 2026, 10:15 IST
mp SEIAA meeting delay environment approval issue
मध्यप्रदेश में पर्यावरण मंजूरी देने वाली संस्था सिया (State Impact Assessment Authority) की दो अहम बैठकें इसलिए नहीं हो सकीं क्योंकि सदस्य सचिव बिना जानकारी दिए ट्रेनिंग पर चले गए। अध्यक्ष ने एसीएस को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्यप्रदेश की सिया संस्था पर्यावरण मंजूरी देने का काम करती है।
- सदस्य सचिव सुधीर कोचर 10 मई को ट्रेनिंग पर मसूरी चले गए।
- 12 और 13 मई की दो बैठकें बिना किसी फैसले के रद्द हो गईं।
- सिया अध्यक्ष को प्रभारी अधिकारी की कोई सूचना नहीं दी गई।
- अध्यक्ष ने एसीएस पर्यावरण विभाग को नाराजगी भरा पत्र लिखा।
सिया में क्यों ठप हुआ काम
लेकिन 12 और 13 मई को कुछ अलग ही हुआ। SEIAA के अध्यक्ष रिटायर्ड IAS शिव नारायण सिंह चौहान और सदस्य डॉ. सुनंदा सिंह रघुवंशी पूरे कार्यालयीन समय अपनी कुर्सियों पर बैठे रहे। 949वीं और 950वीं बैठकें होनी थीं। एजेंडा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के परिवेश पोर्टल पर पहले से दर्ज था। प्रोजेक्ट से जुड़े लोग भी सिया कार्यालय के चक्कर काटते रहे। पर दोनों दिन बैठक हुई ही नहीं।
सचिव कहां थे, किसी को खबर नहीं
बिना सदस्य सचिव के बैठक नहीं हो सकती। यही वजह है कि दो दिन बर्बाद हो गए। न सुनवाई हुई, न कोई फैसला हुआ।
एसीएस को लिखा सख्त पत्र
वहीं जब एसीएस अशोक बर्णवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है।
सिया ने केंद्र को भी लिखा
प्रोजेक्ट लटके, विकास बाधित
सिया ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि समय पर बैठकें न होने से प्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक चूक नहीं है। इसका असर जमीन पर काम करने वाले लोगों तक पहुंच रहा है।
क्या है आगे की राह
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में पर्यावरण मंजूरी को लेकर विवाद: आमने-सामने आए ACS और सिया चेयरमैन!
MP में 5 हजार से ज्यादा पर्यावरण मंजूरी के मामले अटके, फिर से जांच की मांग, सिया की आपत्ति
SEIAA में पर्यावरण मंजूरी का भ्रष्टाचार: बिना बैठक के ही 450 प्रोजेक्ट को दी सीधे मंजूरी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava