लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी, घर-घर जाकर लाड़ली बहना की नेम प्लेट लगा रहे ठग, वसूल रहे पैसे
Amresh Kushwaha | Nov 12, 2025, 10:35 IST
mp-sidhi-ladli-behen-scam-ngo-50-rupees-fake-plate
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। कुछ लोग फर्जी NGO के जरिए घर-घर जाकर स्वच्छ भारत-लाड़ली बहना की नेम प्लेट लगा रहे थे। इसके साथ ही ये लोंगो से 50-50 रुपए ले रहे हैं।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां कुछ लोग लाड़ली बहना योजना के नाम पर गरीब लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। इसमें वे घर-घर जाकर स्वच्छ भारत - लाड़ली बहना (Swachh Bharat-Ladli Behen) लिखी नेम प्लेटें लगा रहे हैं। साथ ही, वे लोगों से इसके लिए 50-50 रुपए भी ले रहे हैं। वहीं, ठगों ने स्थानीय लोगों को यह बताया कि यह काम सरकार के जरिए अनिवार्य किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...सीधी न्यूज: शिवसेना नेता ने सिविल सर्जन के चेहरे पर पोती कालिख, फिर किया सरेंडर
इस आदेश में कार्यालय उपखंड अधिकारी शब्द था। यह मध्य प्रदेश की प्रशासनिक भाषा में नहीं, बल्कि बिहार में इस्तेमाल होता है। इससे यह शक हुआ कि यह आदेश बाहर से तैयार कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क पहले भी जनपद और पंचायत कार्यालयों में फर्जी लेटर लगवाकर काम कराता रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव सिवनी से डालेंगे खातों में 1500 रुपए, नाम बदल कर हो सकता है सुभद्रा योजना
ये खबर भी पढ़िए...MP News: आज लाड़ली बहनों खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम सिवनी में ट्रांसफर करेंगे राशि
सीधी जिले के कोतवाली टीआई कन्हैया सिंह बघेल ने पुष्टि की कि इस तरह के लोग सरकारी मुहर लगवाकर आदेश प्राप्त कर लेते हैं। असल में, जनपद सीईओ का आदेश स्वच्छता से संबंधित नेम प्लेटों को लगाने के लिए था। इसमें स्वच्छ गांव, बेटी बचाओ, नशे से बचो, वृक्ष लगाओ जैसे नेम प्लेट शामिल थे। इसके बदले 50 रुपए लिए जाने थे।
हालांकि, लोग इन प्लेटों को लगाने से मना कर सकते थे। इस आदेश में लाड़ली बहना योजना का कोई जिक्र नहीं था। वहीं, ठेकेदारों ने इन प्लेटों पर लाड़ली बहना छपवाकर घर-घर जाकर लगाने शुरू कर दिए। साथ ही, हर घर से 50-50 रुपए वसूलने लगे।
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना को मिलेगा पक्का घर
इस मामले में कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता तक को शामिल किया जा रहा है, ताकि यह पूरी कार्रवाई सरकारी (government) दिखे। इसने इस पूरे फर्जीवाड़े को और भी संगठित बना दिया।
जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह आदेश कैसे जारी हुआ, यह जांच का विषय है। उन्होंने जनपद सीईओ से इस संबंध में जवाब मांगा है। हालांकि, जनपद सीईओ चंदुलाल पानिका ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
जनपद सीईओ से जारी करवा लिया फर्जी आदेश
ठगों ने लोगों से दवा किया कि जनपद पंचायत से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें यह कहा गया है कि घर-घर पर स्वच्छ भारत और लाड़ली बहना की नेम प्लेट लगाई जाए। हालांकि, कांग्रेस विधायक अजय सिंह (Congress MLA Ajay Singh) ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए और प्रशासन पर भाजपा के प्रचार का आरोप लगाया। वहीं, जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह मामला फर्जी है। जांच में यह भी पता चला कि बिहार के कुछ लोग जनपद सीईओ से मिलकर यह आदेश जारी करा रहे थे।
फर्जी आदेश का खुलासा
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव सिवनी से डालेंगे खातों में 1500 रुपए, नाम बदल कर हो सकता है सुभद्रा योजना
लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी वाली खबर पर एक नजर...
|
प्लेट लगाने के लिए था आदेश, लेकिन बदला नाम
हालांकि, लोग इन प्लेटों को लगाने से मना कर सकते थे। इस आदेश में लाड़ली बहना योजना का कोई जिक्र नहीं था। वहीं, ठेकेदारों ने इन प्लेटों पर लाड़ली बहना छपवाकर घर-घर जाकर लगाने शुरू कर दिए। साथ ही, हर घर से 50-50 रुपए वसूलने लगे।
ये खबर भी पढ़िए...Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना को मिलेगा पक्का घर
सरकार की कार्रवाई का झांसा देने की कोशिश
जिला पंचायत सीईओ ने शुरू की जांच
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari