यात्रीगण कृपया ध्यान दें... MP के इन स्टेशनों से गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें, देंखे पूरा शेड्यूल
Sandeep Kumar | Nov 06, 2025, 19:14 IST
mp-special-trains
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राहत दी है। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के तहत अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। बरौनी-बांद्रा रूट पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रानी कमलापति-दानापुर रूट पर दो अतिरिक्त ट्रिप स्पेशल ट्रेनें होंगी।
BHOPAL. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के तहत अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक रूट पर बिहार से मुंबई (बरौनी-बांद्रा) के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। दूसरी ओर, रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर (पटना) के बीच दो अतिरिक्त ट्रिप वाली स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।
रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यह निर्णय लिया। रेलवे ने बरौनी से बांद्रा टर्मिनस के बीच 7, 8 और 9 नवंबर को तीन विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की। ये ट्रेनें इटारसी होकर गुजरेंगी। इससे भोपाल, नर्मदापुरम और आसपास के यात्रियों को पश्चिम दिशा की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 05213 (07 नवंबर) बरौनी से दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 9:05 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 4:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05215 (08 नवंबर) का समय और मार्ग वही रहेगा।
गाड़ी संख्या 05217 (09 नवंबर) का समय वही रहेगा।
ठहराव: मोकामा, बाढ़, पटना, दानापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नवसारी, वलसाड, वापी, दहानू रोड, पालघर, विरार और बसई रोड स्टेशन पर रहेगा।
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट ने शिक्षकों के प्रमोशन पर लगाई मुहर, अब ई संवर्ग के 1378 शिक्षक बनेंगे प्रिंसिपल
इन ट्रेनों के मुख्य ठहराव स्टेशन हैं: आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कार्ड लाइन।
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में नई लीडरशिप : यश घनघोरिया बने प्रदेश अध्यक्ष
ये भी पढ़ें...इंदौर हाईकोर्ट से जस्टिस रुसिया का जबलपुर ट्रांसफर, जस्टिस शुक्ला नए प्रशासनिक जज
रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन की दो अतिरिक्त ट्रिप 8 और 11 नवंबर को रानी कमलापति से चलेंगी। 9 और 12 नवंबर को दानापुर से ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति से हर शनिवार और मंगलवार को 2:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से हर रविवार और बुधवार को 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा पर हॉल्ट लेगी।
तीन विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा
गाड़ी संख्या 05213 (07 नवंबर) बरौनी से दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 9:05 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 4:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05215 (08 नवंबर) का समय और मार्ग वही रहेगा।
गाड़ी संख्या 05217 (09 नवंबर) का समय वही रहेगा।
ठहराव: मोकामा, बाढ़, पटना, दानापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नवसारी, वलसाड, वापी, दहानू रोड, पालघर, विरार और बसई रोड स्टेशन पर रहेगा।
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट ने शिक्षकों के प्रमोशन पर लगाई मुहर, अब ई संवर्ग के 1378 शिक्षक बनेंगे प्रिंसिपल
स्पेशल ट्रेनों का संचालन
- पहली विशेष ट्रेन संख्या 03201/03202 एक फेरे के लिए चलेगी। यह ट्रेन 7 नवंबर को रात 11:45 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम 6:50 बजे इटारसी पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8 बजे यह हडपसर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन 9 नवंबर को सुबह 10 बजे हडपसर से रवाना होगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। इनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य, 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआरडी शामिल हैं।
- दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 03203/03204 एक फेरे के लिए चलेगी। यह 8 नवंबर को रात 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी। अगले दिन शाम 6:50 बजे इटारसी पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8 बजे यह हडपसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा 10 नवंबर को सुबह 10 बजे हडपसर से शुरू होगी। इस ट्रेन में 20 कोच होंगे। इनमें 14 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी शामिल हैं।
- तीसरी विशेष ट्रेन संख्या 03205/03206 एक फेरे के लिए चलेगी। यह 9 नवंबर को रात 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी। अगले दिन शाम 6:50 बजे इटारसी पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 8 बजे यह हडपसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा 11 नवंबर को सुबह 10 बजे हडपसर से शुरू होगी। इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। इनमें 16 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी शामिल हैं।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में नई लीडरशिप : यश घनघोरिया बने प्रदेश अध्यक्ष
ये भी पढ़ें...इंदौर हाईकोर्ट से जस्टिस रुसिया का जबलपुर ट्रांसफर, जस्टिस शुक्ला नए प्रशासनिक जज
ये ट्रेन लगाएगी दो और ट्रिप
गाड़ी संख्या 01668 दानापुर से हर रविवार और बुधवार को 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा पर हॉल्ट लेगी।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava