MP के स्टार्ट-अप्स को नई दिशा देगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम मोहन यादव
Jitendra Shrivastava | Feb 09, 2025, 18:40 IST
global-investors-summit Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के औद्योगिक विकास के विजन में स्टार्ट-अप्स को नई उड़ान देने की तैयारी कर रही है। 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के निवेशक और उद्यमी शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश तेजी से देश का नया स्टार्ट-अप हब बनने की ओर अग्रसर है। सरकार नवाचार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश के स्टार्ट-अप्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य में उद्यमिता के विकास के लिए कई सुविधाओं और प्रोत्साहनों की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टार्ट-अप्स के लिए अलग-अलग वित्तीय प्रोत्साहन, लाइसेंस फीस में छूट और आधुनिक विकास की योजनाओं पर जोर दिया है। सरकार की नई नीति में स्टार्ट-अप्स को निवेश का 18 प्रतिशत ( अधिकतम 18 लाख तक ) सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य को स्टार्ट-अप्स और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रभावी रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के औद्योगिक विकास के विजन में प्रदेश सरकार युवाओं को अपने आइडिया को व्यवसाय में बदलने के लिए जरूरी सहयोग प्रदान कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में रात रुकेंगे पीएम मोदी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 50 दिग्गज होंगे शामिल
आगामी 24 और 25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न देशों के निवेशक और उद्यमी शामिल होंगे। इससे प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और नवाचारों का लाभ मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें..
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : एंट्री से पहले चेक होंगे पास, पहली बार होगी सेक्टर वाइस समिट
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्ट-अप्स प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। सरकार वित्तीय सहायता, सशक्त नीतिगत ढांचा और आधुनिक बुनियादी ढांचे की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
ये खबर भी पढ़ें..
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में IDA का 2500 करोड़ का स्टार्टअप-आईटी पार्क भी होगा प्रेजेंट
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में परोसी जाएंगी MP की स्पेशल डिश
प्रदेश में 4,900 से अधिक स्टार्ट-अप्स कार्यरत हैं। आईटी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, सोलर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष औद्योगिक पार्क विकसित किए गए हैं। इसके अलावा 72 इनक्यूबेटर प्रदेश में सक्रिय हैं, जो उत्पाद-आधारित स्टार्ट-अप्स को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रयास मध्यप्रदेश को भारत के प्रमुख स्टार्ट-अप हब में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आइडिया को व्यवसाय में बदलने सरकार करेगी सहयोग
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में रात रुकेंगे पीएम मोदी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 50 दिग्गज होंगे शामिल
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
ये खबर भी पढ़ें..
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : एंट्री से पहले चेक होंगे पास, पहली बार होगी सेक्टर वाइस समिट
स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन
ये खबर भी पढ़ें..
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में IDA का 2500 करोड़ का स्टार्टअप-आईटी पार्क भी होगा प्रेजेंट
नई स्टार्ट-अप नीति...
- स्टार्ट-अप्स को निवेश का 18 प्रतिशत तक (अधिकतम 18 लाख रुपए) की वित्तीय सहायता।
- सरकारी निविदाओं में अनुभव और टर्न ओवर की शर्तों में छूट।
- अनिवार्य लाइसेंस और परमिट शुल्क में छूट।
- सरकारी खरीद में दो वर्षों तक प्राथमिकता।
- पेटेंट कराने की लागत के लिए 5 लाख रुपए तक की सहायता।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में परोसी जाएंगी MP की स्पेशल डिश
प्रदेश का बढ़ता स्टार्ट-अप नेटवर्क
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj