MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: एमपी में SPS के तबादले और 27% OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला

Sandeep Kumar | Oct 09, 2026, 21:40 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...27% OBC आरक्षण पर HC का बड़ा फैसला, 14 फीसदी आरक्षण ही मिलेगा, एमपी में SPS के तबादले: भोपाल से उज्जैन तक पुलिस अफसरों की नई तैनाती, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD पर एक करोड़ लेने का आरोप, मचा हड़कंप, ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई...

27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13% होल्ड पदों पर अनारक्षित वर्ग को नियुक्ति के निर्देश

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 2019 में ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने वाले कानून को संविधान के खिलाफ मानते हुए रद्द कर दिया है। यानी अब ओबीसी वर्ग को फिर से 14 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही 13 फीसदी पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें...

एमपी में SPS अधिकारियों के तबादले: भोपाल से उज्जैन तक पुलिस अफसरों की नई तैनाती, 10 DSP को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अलग-अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। आदेश के मुताबिक कुछ अधिकारियों को भोपाल पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी मिली है। पूरी खबर पढ़ें...

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD पर एक करोड़ लेने का आरोप, 930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। करीब 930 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी मोहित गोगिया के कथित बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है। बयान की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें शराब की दुकानों के ठेके दिलाने के बदले पैसे लेने का आरोप है। गोगिया ने फर्जी बैंक एफडीआर मंजूर कराने में मदद का दावा भी किया है। वहीं, ओएसडी दीपम रायचूरा ने उनपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।पूरी खबर पढ़ें...

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

ग्वालियर कोर्ट ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दरअसल दिनेश 22 जुलाई 2024 के बाद अदालत में पेश नहीं हुए थे। पुलिस के मुताबिक वे ज्यादातर पिछोर में रहते हैं। अदालत ने रिकॉर्ड और जब्त सामग्री सुरक्षित रखने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें...

जबलपुर में 17 पटवारी सस्पेंड, 164 को नोटिस, काम में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

जबलपुर जिले में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतना पटवारियों को भारी पड़ा है। जिला प्रशासन ने 17 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 164 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

इन पटवारियों पर सरकारी निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप है। प्रशासन ने कामकाज में लापरवाही को भी कार्रवाई का आधार बनाया है। अब नोटिस पाने वाले पटवारियों से जवाब मांगा गया है। उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें...

OBC आरक्षण पर अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई! सुप्रीम कोर्ट जा सकती है मोहन सरकार, द सूत्र ने पहले ही दिए थे संकेत

OBC Reservation: मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को लेकर कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हाई कोर्ट के फैसले को सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस विकल्प पर विचार कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें...

दिल्ली जा रहे सीजेपी के 15 कार्यकर्ता इटारसी में डिटेन, अभिजीत दीपके बोले-इमरजेंसी घोषित क्यों नहीं कर देते

Cockroach Janta Party के 15 कार्यकर्ताओं को इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार लिया। वे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को रिसोर्ट में ठहराया गया है। उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। संस्थापक अभिजीत दीपके ने इमरजेंसी पर सवाल उठाया। पुलिस का आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है। पूरी खबर पढ़ें...

एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, कमिश्नर भी बदलेंगे; अटक सकती है IPS लिस्ट

मध्य प्रदेश में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कुछ संभागों के कमिश्नर भी बदले जा सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अटक सकती है। बताया जा रहा है कि IPS अधिकारियों के नामों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। इसी वजह से सीएम मोहन यादव ने इस सूची को फिलहाल होल्ड करने के लिए कहा है। पूरी खबर पढ़ें...

सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश में मुफ्त रजिस्ट्री योजना शुरू होते ही विवादों में घिर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस योजना की शुरुआत की थी। सरकार का लक्ष्य था कि एक महीने में 50 लाख रजिस्ट्रियां हो जाएं। लेकिन पटवारी शुरू से ही इसका विरोध कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...

रिटायर्ड खनिज अधिकारी संजय लुणावत, पीएस पोरवाल, डायरेक्टर नोबल, कलेक्टर के खिलाफ पहुंचे कोर्ट

एमपी टॉप न्यूज: इंदौर कलेक्टोरेट में पदस्थ रहे सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत फिर हाईकोर्ट पहुंचे हैं। लुणावत अपनी कार्यशैली को लेकर पहले भी कई विवादों में रहे हैं। इन दिनों वे सरकार के खिलाफ लगातार केस कर रहे हैं। अब उन्होंने चार अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। इनमें खनिज विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल और खनिज संचालक फ्रैंक नोबल शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई, पिता नवनिधि शर्मा ने लगाई याचिका

MP Top News: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके पिता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने मुकदमा भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है। इस याचिका पर 16 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इसी दिन हाई कोर्ट में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होनी है। पूरी खबर पढ़ें...
Tags:
  • MP Top News
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • ट्विशा शर्मा मौत मामला
  • सीएस अशोक बर्णवाल
  • एमपी टॉप न्यूज
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • 27% OBC आरक्षण
पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने 41 जिलों में लगाए पर्यवेक्षक, वैभव गहलोत को अलवर की जिम्मेदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने 41 जिलों में लगाए पर्यवेक्षक, वैभव गहलोत को अलवर की जिम्मेदारी
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Rajasthan Top News: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा
दिल्ली में प्रदर्शन के असर के बीच रेलवे की लापरवाही, ट्रेनें रद्द फिर भी टिकट वेंडिंग मशीन से जारी हो रही टिकट

By Neel Tiwari

दिल्ली में प्रदर्शन के असर के बीच रेलवे की लापरवाही, ट्रेनें रद्द फिर भी टिकट वेंडिंग मशीन से जारी हो रही टिकट
गहलोत बोले- किसान 2200 रुपए में खरीद रहे खाद, किरोड़ी का जवाब- स्टॉक पूरा, कालाबाजारी पर हो रही कार्रवाई

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- किसान 2200 रुपए में खरीद रहे खाद, किरोड़ी का जवाब- स्टॉक पूरा, कालाबाजारी पर हो रही कार्रवाई
यशवंत क्लब में द सूत्र के खुलासे के बाद विवाद, चेयरमैन-सचिव ने कमेटी सदस्यों को लिखा, आप बाधा डाल रहे

By Sanjay Gupta

यशवंत क्लब में द सूत्र के खुलासे के बाद विवाद, चेयरमैन-सचिव ने कमेटी सदस्यों को लिखा, आप बाधा डाल रहे
CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश

By Neel Tiwari

CJP Protest: इटारसी में महिलाओं की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, सोमवार को पेश करने के आदेश