MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 10, 2026, 20:58 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, राहुल गांधी vs कार्तिकेय चौहान केस में नया मोड़, HC ने मांगी फाइल, रेरा चेयरमैन की खाली पड़ी कुर्सी, सदस्य संभाल रहे कामकाज, भोजशाला संस्कृत सीखने का केंद्र, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

राहुल गांधी vs कार्तिकेय चौहान केस में नया मोड़: हाईकोर्ट ने मांगी पूरी रिकॉर्ड फाइल

जबलपुर हाईकोर्ट में इस बहुचर्चित मामले में पहले सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था, लेकिन बाद में मामले की अग्रिम सुनवाई हुई। इसके बाद जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि मामले की पूरी स्थिति समझने के लिए विस्तृत रिकॉर्ड आवश्यक है। इसी कारण कोर्ट ने लंबित ऑर्डर शीट पेश करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेरा चेयरमैन की खाली पड़ी कुर्सी, सदस्य संभाल रहे कामकाज, बिल्डरों के करोड़ों के प्रोजेक्ट फंसे

मध्यप्रदेश में रेरा (Real Estate Regulatory Authority) इस वक्त बेहद दबाव में है। काम का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन जमीन पर कुछ खास नजर नहीं आ रहा। बिल्डरों के प्रोजेक्ट का पंजीयन होना जरूरी है, लेकिन यह प्रक्रिया महीनों से ठहरी हुई है। सात मार्च से रेरा के चेयरमैन का पद खाली है। बताया जा रहा है कि इसके बाद से बिल्डरों के प्रोजेक्ट का पंजीयन रुक गया है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC ने 45 दिन में लिए 4047 मेडिकल आफिसर उम्मीदवारों के इंटरव्यू, रिजल्ट जल्द

एमपीपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती में 45 दिन में 4047 उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे किए। चार बोर्ड के जरिए प्रक्रिया तेजी से पूरी हुई। अब रिजल्ट की तैयारी चल रही है और इसी महीने परिणाम जारी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट में रखे तर्क- भोजशाला संस्कृत सीखने का केंद्र, इसका उज्जैन के महाकाल मंदिर से संबंध

इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच में धार भोजशाला को लेकर चल रही अंतिम सुनवाई में पांचवें दिन भी तर्क हुए। इस दौरान अब दूसरी याचिका कुलदीप तिवारी व अन्य को लेकर तर्क सुने गए। इसके पहले चार दिन तक हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका में वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन ने तर्क रखे थे। वहीं अब दूसरी याचिका में अधिवक्ता मनीष गुप्ता ने तर्क रखे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में Instagram पर केस, मेटा के एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

मध्यप्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में मेटा के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है। इस याचिका में इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन सुविधा खत्म करने के फैसले को चुनौती दी गई है। ये जनहित याचिका अधिवक्ता पार्थ शर्मा ने लगाई है।

इसमें हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की युगलपीठ ने एक अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हस्तक्षेप करते हुए नवगठित डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड के पास जाने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में वंदे मातरम पर कांग्रेस ने दी चुनौती, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा गाकर दिया जवाब

कांग्रेस और बीजेपी में से सबसे राष्ट्रभक्त राजनीतिक दल कौन सा है? अभी इंदौर के राजनीतिक गलियारे में यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। अपने ही पार्षद फौजिया शेख अलीम और रूबीना इकबाल खान के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस अब बाहर निकलने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मेडिकल यूनिवर्सिटी के ई-मूल्यांकन सॉफ्टवेयर में खामियां, जांचकर्ता की मर्जी से मिल रहे नंबर!

मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) की मूल्यांकन प्रणाली पर हाईकोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने पाया कि यूनिवर्सिटी जिस सॉफ्टवेयर से ओएमआर शीट ( omr sheet ) जांची जा रही है, उसमें भारी कमियां है। कोर्ट ने इसे 'गलत प्रैक्टिस' मानते हुए सॉफ्टवेयर की पूरी कार्यप्रणाली पर रिपोर्ट तलब की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB की ANM भर्ती पर हाईकोर्ट का आदेश, याचिकाकर्ताओं के दस्तावेज करें मान्य

कर्मचारी चयन मंडल की ANM/FHW (ऑक्सिलरी नर्सिंग मिडवाइफ/फीमेल मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर) परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट इंदौर ने अहम आदेश दिया है। यह आदेश एएनएम की डिग्री की वैधता को लेकर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी की सरकारी जमीन गई तो जिम्मेदार अधिकारी की जेब से होगी भरपाई

मध्यप्रदेश में सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं के हाथ से बचाने की कोशिश में बड़ा बदलाव होने वाला है। अदालतों में कमजोर पैरवी, जानबूझकर देरी से अपील दाखिल करना और रिकॉर्ड छिपाने जैसी लापरवाहियों पर ग्वालियर हाईकोर्ट की सख्त नाराजगी के बाद राज्य सरकार हरकत में आई है।

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी (General Administration Department) ने हाईकोर्ट में एक नई नीति पेश की है। इसमें साफ कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत से सरकारी जमीन या रकम का नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई सीधे उस अधिकारी की जेब से होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर का वंदे मातरम् विवाद: फौजिया के पति शेख अलीम और महापौर की साजिश? किसने लगाए आरोप

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में 08 अप्रैल को उठा वंदे मातरम् का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम द्वारा वंदे मातरम् नहीं कहने की बात से हुआ था। इस पर सभापति ने उन्हें बाहर कर दिया था।

बाद में पार्षद रुबीना इकबाल खान ने भी यही बात कही और कह दिया कि किसी के बाप में हिम्मत नहीं कि जबरदस्ती वंदे मातरम् बुलवा सके। यहां तक कह दिया कि वह ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में चली जाएंगी, कांग्रेस को मुसलमानों की कदर नहीं है। रुबीना ने यह भी कह दिया था कि कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चित्रकूट में 500 पांडुलिपियां मिलीं, उर्दू पांडुलिपि में श्रीकृष्ण के कालिया मर्दन का मिला वर्णन

एमपी टॉप न्यूज: धार्मिक नगरी चित्रकूट क्षेत्र में किए गए सर्वेक्षण के दौरान 500 से अधिक अहम पांडुलिपियां मिली हैं। यह खोज इसलिए खास है क्योंकि इनमें से अधिकांश पांडुलिपियां देवनागरी और संस्कृत में हैं, लेकिन कुछ उर्दू लिपि में भी हैं। इनमें से एक उर्दू पांडुलिपि बेहद खास है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को कालिया मर्दन करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही तुलसीदास और भगवान गणेश का भी उल्लेख इन पांडुलिपियों में मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • चित्रकूट
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • इंदौर नगर निगम
  • मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • ESB
  • कार्तिकेय चौहान
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा